aajtaktimes

धीरज अध्यक्ष मनोनीत

बाराबंकी। केमिस्ट एसो. के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उधौली अहमदपुर
इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाराबंकी केमिस्ट
एसो. के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह वर्मा ने इकाई के पदाधिकारियों को
सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित कर माल्यार्पण किया। उधौली इकाई के अध्यक्ष
धीरज गुप्ता, महामंत्री विशाल सिंह वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र
एवं उपाध्यक्ष सुदर्शन लाल मनोनीत किये गये तथा जिला कार्यकारिणी का
विस्तार करते हुए शैलेश चन्द्र वर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
एवं जिला कोषाध्यक्ष पुत्तन लाल मिश्रा ने जिले के सभी दवा व्यपारियों से
अपील की अपनी दुकाने स्वच्छ रखें एवं दवाओं का रख रखाव नियमानुसार करे।

Related

UP 6533396459864564418

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item