सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना: पाठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_36.html
बाराबंकी। दर्जनों नौजवानों ने शिवसेना की नीतियों से प्रभावित होकर
शिवसेना में प्रवेश किया और शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के समक्ष
शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। नगर के नागेश्वरनाथ धाम परिसर में आयोजित
इस कार्यक्रम नगर के लखपेडाबाग निवासी नितिन मिश्रा को शिवसेना को नगर
महासचिव नियुक्त किया गया और नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर
शिवसेना में शामिल हुए शिवसैनिकों को सम्बोधित करते हुए श्री विद्रोही ने
कहा कि शिवसेना देश प्रेम, भारतीय संस्कृति की रक्षा के प्रति सजग तथा
छत्रपति शिवाजी महाराज, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह के विचारों
पर चलने वाला संगठन है आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवसेना युवा शक्ति
के दम पर उत्तर प्रदेश की विधान सभा पर भगवा परचम लहरायेगी। शिव सैनिकों
को सम्बोधित करते हुए शिव सेना प्रदेश महासचिव मध्यांचल प्रभारी सुरेश
चन्द्र पाठक एडवोकेट ने कहा कि जनपद में शिवसेना का जनाधार बढ़ रहा हैै।
ग्रामीण, नौजवान, किसान एवं महिलाएं शिवसेना से जुड़ रही है। जिले के सभी
विधानसभा सीटों पर शिवसेना अपने उम्मीदवार उतारेगी के लिए शिव सेना एवं
युवासेना के सैनिक तैयार रहे और जनता के बीच जाकर शिवसेना की नीतियों का
प्रचार करते हुए जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करें। इस अवसर शिव सेना
जिला महासचिव पवन पाण्डे, युवा सेना जिला प्रमुख शिव पाठक, शिव सेना नगर
प्रमुख उमा शंकर दुबे, व्यापारी नेता अजय कुमार गुप्ता, कमल कुमार, शिवम
श्रीवास्तव, यश श्रीवास्तव, अंशू श्रीवास्तव, प्रशांत मिश्रा, आयुष
मिश्रा, रवि, विवेक, देवेश मिश्रा आदि शिव सैनिक उपस्थित थे।