भाजपा कार्यकर्ता करेंगे थाने का घेराव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_92.html
बाराबंकी। सपा सरकार के कारनामों से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी
प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर आगामी 8 से 15 जुलाई तक जनपद के थानों का
घेराव कर धरना प्रदर्शन करेगी और थानों में हो रही लूट खसोट व गरीबों के
साथ अन्याय के विरुद्ध लड़ाई भी लड़ेगी। उक्त बात भाजपा जिला कार्यालय पर
जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने एक बैठक में कही। उन्होने कहा कि पिछले
साढ़े चार साल के कार्यकाल में सपा नेताओं ने सिर्फ जमीनों पर अवैध कब्जे,
निर्दोषों को जेल भेजवाना और थानों से लेकर तहसीलों में दलाली करना भी
इनका प्रमुख कार्य रहा है। लेकिन अब भाजपा इन भ्रष्टाचारी नेताओं के
विरुद्ध आवाज बुलंद करेगी और प्रदेश की जनता को अन्याय के खिलाफ लड़ने का
हौसला भी पैदा करेगी। उन्होने बताया कि विधानसभा बाराबंकी में पड़ने वाले
थानों का घेराव क्रमशः 9 जुलाई को सतरिख, 10 जुलाई को कोतवाली देवा, 11
जुलाई को कोतवाली नगर, 12 जुलाई को जहांगीराबाद का घेराव किया जायेगा।
घेराव कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरु होगा। जो 1 बजे तक चलेगा। बैठक में
मुख्य रुप से केदार बक्स सिंह, केएन शुक्ला, प्रशांत कुमार मिश्रा, केशव
टण्डन, प्रदीप कुमार वर्मा, रचना श्रीवास्तव, सत्य नारायन शुक्ला, सुशील
कनौजिया, रामचन्द यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।