विहिप के धर्म रक्षा अर्पण निधी कार्यक्रम में शामिल हुए शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_53.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी। कौशाम्बी जिले के भरवारी कसबे में विश्व हिन्दू परिषद् की ओर से आयोजित धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आये ज्योतिर्मठ बद्रिका आश्रम के
शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने कार्यक्रम की शुरुआत की । वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा की हिन्दू धर्म के लोग सुरक्षित नहीं है जहा पर हिन्दुओ की बस्ती में अल्पसंख्यक रहते है वहां पर वोह सुरक्षित है पर जहा पर हिन्दुओ की संख्या कम है वह वहा असुरक्षित है और पलायन कर रहा है। उन्होंने कहा की कैराना से हिन्दुओ के पलायन की बात छोडिये प्रयाग इलाहाबाद के करेली इलाके से ज्यादातर हिन्दुओ ने पलायन कर दिया है और जो नहीं गए है वह जाने की तयारी में है।
उन्होंने परिवार नियोजन के खिलाफ होने की भी बात कही उन्होंने कहा की किसी भी शाष्त्र में हम दो हमारे दो नहीं लिखा है। पूर्व में सभी को मोक्ष पाने के लिये 10 पुत्रो को पैदा किया जाता था। उन्होंने कहा की सनातन धर्म में हिन्दू धर्मके मानने वाले भगवान् श्रीकृष्ण के भी एक लाख साठ हज़ार पुत्र थे और सागर के तो साठ हज़ार पुत्र थे।
उन्होंने सभी हिन्दुओ से दस दस पुत्र पैदा करने की अपील की। उन्होंने कहा की विश्व में सभी हिन्दू पैदा होते है यहा उसे मुसलमान इसाई एवं अन्य वर्ग में बनाया जाता है। उन्होंने कहा की पूरे विश्व में केवल नेपाल ही एकमात्र हिन्दू राष्ट्र था जिसे यहाँ के सेकुलर लोगो ने नष्ट कर दिया । सामान नागरिक संहिता पर उन्होंने कहा की सभी के लिए एक सामान क़ानून होना चाहिए। पूर्व की सरकारों ने इसे लागू नहीं किया लेकिन वर्तमान सरकार इस क़ानून को लागू करेगी। उन्होंने राम जन्म भूमि मामले पर भी कहा कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच का आर्डर आया है की राम लाला उसी स्थान पर विराजमान थे जस्टिस खान ने भी आर्डर पास किया है की वह विवादित जमीन है उस जमीन पर नमाज पढ़ना जायज नहीं। कायर्क्रम में शामिल होने आये भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने कहा की जगद्गुरु शंकराचार्य की बात सही है वास्तव में करेली के हिन्दू पलायन कर गये है। उन्होंने कहा की जब जब समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तब तब प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है ।