aajtaktimes

कैबिनेट मंत्री ने किया रामनगर का भ्रमण, लगायी चौपाल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने आज अपनी
विधानसभा रामनगर का भ्रमण किया और जगह-जगह लोगों से मिले और उनकी
समस्याओं का समाधान किया एवं जगह जगह चौपाल लगायी और प्रदेश के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा जनहित में किये गए कार्यों से लोगों
को अवगत कराया। इसके पश्चात् गोप ने सूरतगंज के प्रधान मुस्तकीम द्वारा
आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने तमाम जरूरतमंदों
को समाजवादी पेंशन का वितरण किया। इस अवसर पर श्री गोप ने मदरसा रजाकिया
दारुल उलूम सूरतगंज में अपनी विकास निधि से कराये गए कक्ष का लोकार्पण
किया व उपस्थित जनों की मांग पर अपनी विकास निधि से एक और कक्ष के
निर्माण हेतु 3 लाख रुपया देने की घोषणा की। इस मौके पर अल्पसंख्यकों के
हितों में चलायी जा रही तमाम योजनाओं से सबको अवगत कराया और 2017 में एक
बार फिर से पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प कराया।

Related

UP 7914531714029172462

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item