aajtaktimes

लायन्स क्लब के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण

बाराबंकी। लायन्स क्लब बाराबंकी पारिजात द्वारा टीआरसी एजुकेशनल कैम्पस
में लगभग दो सौ वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण की शुरूआत की गयी। इस वृक्षारोपण
कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लायन राजीव गुप्ता बब्बी ने बताया कि पूरे
एक माह तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलता रहेगा। क्लब के सचिव लायन सुजीत
चतुर्वेदी ने बताया कि ऐसे वृक्ष लगाए जाएं जो हमारे वातावरण को स्वच्छ
बनाये रखने के साथ-साथ हमारी सेहत को बुरे प्रभावों से बचाएं। उन्होने
कहा कि प्रायः एक इन्सान को प्रतिवर्ष 10 टन शुद्ध हवा की आवश्यकता होती
है। जबकि एक वयस्क पेड़ प्रतिवर्ष 100 किलो हवा का उत्पादन करता है। इस
कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायन आलम शाह, लायन अमित गुप्ता, लायन आनन्द
शंकर, लायन अंकुर माथुर, लायन अरूण माथुर, लायन अरूण अग्रवाल, लायन डा.
अन्जु वर्मा, लायन अश्वनी गुप्ता, लायन अयाज अन्सारी आदि लोग उपस्थित
रहें।

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item