aajtaktimes

भाजपा सांसद का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दिल्ली से भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ग्राम
सआदतगंज में श्री गॉधी पंचायत इण्टर कालेज के संस्थापक स्व0 ब्रज किशोर
अवस्थी की प्रतिमा का अनावरण कर तत्पश्चात् श्री राम लीला मैदान में जनता
को सम्बोधित किया। उन्होने इस मौके पर कहा कि पूरे देश में आतंकवाद की
जननी पाकिस्तान है। यहां पर सिर्फ युवाओं को गुमराह करके आतंकवाद का पाठ
पढ़ाया जाता है। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि कश्मीर में जो आतंकवादी हमारे
वीर सैनिकों ने मार गिराया है। उसी के आड़ में पाकिस्तान काश्मीर के
युवाओं को भी गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन उनका यह मंसूबा कभी
पूरा नही होगा। श्री तिवारी ने अपने सम्बोधन में आगे कहा कि भाजपा पार्टी
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें सदस्यो की सख्या का आकड़ा लगभग 12
करोड़ है केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में अपने विचार
रखते हुये कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो का यह
परम उद्देष्य है कि वह प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही स्टैण्डप योजना,
सुकन्या योजना, बेटी बढ़ाओ एवं बेटी बचाओ योजनाओ को समाज से अवगत कराये
जिससे समाज उन योजनाओ का पूर्ण लाभ प्राप्त कर सके उन्होने 2017 के विधान
सभा चुनाव में भाजपा का सहयोग करने की जनता से अपील की अपने राजनीतिक
जीवन पर प्रकाष डालते हुये कहा कि पैसा कमाने के लिए राजनीति में नही आया
समाज में फैली अराजकता मिटाने एवं जनता जर्नादन से सीधे जुडने के लिए
राजनीति चुनी है। पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए उन्होने कहा पेड़
हमारी अमूल्य धरोहर है एवं हमको उनका संरक्षण करना चाहिये उ0प्र0 मे हो
रहे अवैध खनन पर प्रदेश सरकार पर प्रहार करतें हुये कहा कि सरकार ने अपनी
पार्टी में गुण्डे पाल रखे है जो समय समय पर समाज का शोषण करते रहते है।
बिना लाइसेन्स के सरकार के नेता पुलिस प्रशासन की मदद से अवैध खनन का
कारोबार कर रहे है जिसको कतई बर्दाष्त नही किया जायेगा सपा एवं बसपा पर
निशाना साधतें हुये मनोज तिवारी ने कहा कि ये दोनो दल उ0प्र0 को जाति एवं
धर्मो में पूर्णतयः विभाजित कर गन्दी राजनीति का कुचक्र फैला रही है जनता
अब इनके बातो में अब नही आने वाली उ0प्र0 सरकार ने प्रदेश को लूटकर कंकाल
बना दिया है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यको के लिए सबसे ज्यादा
विकास कार्य किया है। दर्शको के आग्रह करने पर उन्होने अपने चिर परिचित
अंदाज में गाना भी गाया जिससे पूरा पाण्डाल थिरकने पर मजबूर हो गया। इस
मौके पर रामबाबू द्विवेदी, रामनरेश रावत, सिद्धू भईया, रानी कनौजिया,
सतीश शर्मा, वैभव मिश्रा, प्रशान्त अवस्थी हमराही आदि सैकड़ो कार्यकर्ता
मौजूद रहे।
वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद
बाराबंकी। कश्मीर में जो हालात हुए हैं उसके जिम्मेदार पाकिस्तान है।
आतंकवाद के खिलाफ भारत कठोर कदम उठायेगा। पूरी दुनिया का एक मात्र देश है
जो आतंकवाद को पैदा करता है। आतंकवादी बुरहान वानी को हमारे सुरक्षा
कर्मियों ने मार गिराया और कश्मीर के लोग उसको शहीद का दर्जा देने पर
तुले है। यह बात  भाजपा सांसद मनोज तिवारी सत्यप्रेेमीनगर स्थित भाजपा
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद फैजाबाद प्रभारी सुधीर कुमार
सिंह सिद्धू के आवास पर पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे प्रेस
वार्ता के दौरान कही। श्री तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सरकार
गुण्डो की सरकार है। इस सरकार में ज्यादतर मंत्रियों की हकीकत किसी से
छिपी नही है। एक मंत्री द्वारा पुलिस उपनिरीक्षक से की गयी बदसलूखी का
वायरल हुआ आडियो इस बात का सबूत है। उन्होने आगे कहा कि केन्द्र सरकार ने
उत्तर प्रदेश में चार मेट्रो दिया है। जो केन्द्र सरकार का साठ प्रतिशत व
उत्तर प्रदेश का चालीस प्रतिशत पैसा लगाकर बनाया जा रहा है। सांसद ने कहा
कि जाकिर नाईक भड़काऊ बयान से बेरोजगार नौजवान गुमराह हो रहे हैं।
बंग्लादेश में हुए विस्फोट के बाद यह बात सामने आयी है। दरअसल जाकिर नाईक
इस्लाम का सबसे बड़ा दुश्मन है और हिन्दुस्तान के मुसलमान भी उसके खिलाफ
खड़े हुए हैं। इस मौके पर बाबूराम द्विवेदी, पूर्व एमएलसी रामनरेश रावत,
अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजा कासिम, भाजपा मीडिया प्रभारी
देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘ सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 944695128250944188

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item