aajtaktimes

कासिम ने समर्थकों के साथ जलाया पाकिस्तानी झण्डा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आज जिस तरह से बिहार कि राजधानी पटना में आतंकवादी
जिन्दाबाद के नारे लगाए गए वह बहुत ही निन्दनीय है। इसकी जितनी निन्दा की
जाए कम है। इसके विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने
सैकड़ांे मुसलमानों के साथ छाया चौराहे पर जाकिर मुर्दाबाद के नारे लगाए
वह पाकिस्तान का झंडा जलाया झंडा जलाने के कार्यक्रम में आये हुए तमाम
मुसलमानों को सम्बोधित करते हुए राजा कासीम ने कहा आज हमारे देश में
लोकतंत्र को नष्ट करने का काम किया जा रहा है भारतीय संस्कृति को समाप्त
करने की साजिश रची जा रही है वो भी उन राज्यों में जहां-2 कंाग्रेस के
समर्थन से सरकारें चल रही है। मै केन्द्र सरकार से ये मांग करता हूँ कि
ऐसी हवाओं के समर्थकों को भारतीय कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दे व जाकिर
नाईक को आतंक व दहशत फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार करके फांसी की सजा दे।
जिससे भारतीय परम्परा सुरक्षित रहे व गंगा जमुनी तहजीब को बल मिले। आज के
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फराज हुसैन (विक्की), ताहिर किदवाई, फारूक
अंसारी, जुबेर अहमद खां मो सफी खां, मो. सलमान मंजर, अब्बास रिजवी, मो.
कैफी जुबेर, मो. इसहार, नियामत रसूल, मो.  लुकमान, मो. सैजू, फजल  हुसैन,
रणजीत मोहन शुक्ला, नदीम जैदी, पुजारी जयसवाल, मो. ताहिर आदि सैकड़ों
प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 5796559486866578252

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item