aajtaktimes

कट्टे की बट से जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत बीती रात जमीन की कब्जेदारी को लेकर
दबंगो ने जमीन मालिक को पहले मारापीटा बाद में कार में बैठाकर अपहरण का
असफल प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम नारे का पुरवा मजरे
शुक्लई निवासी रामकिशोर वर्मा का जमीन का विवाद कोतवाली नगर क्षेत्र के
मोहल्ला विजय नगर निवासी अनिल कुमार वर्मा सुशील कुमार वर्मा और ओबरी
गांव निवासी आशीष सिंह राठौर से चल रहा था। बीती रात करीब 11 बजे एक कार
पर सवार होकर हाथों में असलहे लिये तीनो दबंग रामकिशोर के घर पर पहुंच
गये और बाहर मौजूद रामकिशोर को पहले पीटा और कट्टे की बट से सिर पर गंभीर
वार भी किया। मारने पीटने के बाद तीनो दबंग जबरदस्ती रामकिशोर को खींचकर
गाड़ी पर बैठाने लगे। लेकिन चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर
पहुंच गये। ग्रामीणों को आता देख सभी दबंग गाड़ी से भागने में सफल रहे।
घायल अवस्था में रामकिशोर रात को ही कोतवाली नगर पहुंचा और तीनों लोगों
के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बारे में रामकिशोर का कहना
था कि सभी दबंग मेरी जमीन को हड़पना चाहते हैं। इसी वजह से यह लोग मुझे
जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। समाचार भेजे जाने तक पुलिस किसी भी
हमलावर को पकड़ने में कामयाब नही हो सकी थी।

Related

UP 9195864525122649981

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item