पिता ने लगाया हत्या का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_8.html
बाराबंकी। कोतवाली देवा अन्तर्गत बीती शाम खेत में पानी लगाने गये एक
नवयुवक की लाश संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकती हुई मिली। पुलिस ने लाश
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जबकि मृतक के पिता और
भाई इस घटना को हत्या बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देवा
क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती सालेहनगर निवासी हीरा सिंह का पुत्र 19 वर्षीय
अमरजीत सिंह गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर अपने खेत में नहर से पानी लगाने
गया था। शाम करीब 6 बजे जब अमरजीत घर वापस नही लौटा तो उसके परिजन परेशान
हो गये। उन्होने अमरजीत की खोज शुरु की। खेत से थोड़ी दूर जंगल में लगे एक
शीशम के पेड़ से उसकी लाश लटकती हुई इन लोगों ने देखी। आनन फानन में लाश
को नीचे उतारा और बाद में इसकी सूचना देवा कोतवाली प्रभारी को दी। सूचना
मिलने के बाद पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज
दिया। घटना के बारे में मृतक के पिता हीरा सिंह का आरोप था कि किन्ही
अज्ञात लोगों ने मेरे बेटे की हत्या कर दी। लाश को आत्महत्या रुप देने के
खातिर फांसी पर लटका दिया। जबकि प्रभारी निरीक्षक देवा का कहना था कि
देखने से तो मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आने के बाद सारी हकीकत सामने आयेगी।