aajtaktimes

फालोवर की संदिग्ध अवस्था में मौत

बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत सीओ सिटी के आवास पर खाना बनाने वाले एक
फालोवर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कोतवाली प्रभारी मौत की वजह बीमारी बता
रहे हैं। जानकारी के अनुसार जनपद गोण्डा के ग्राम गंगाधाम कोतवाली देहात
के निवासी सालिकराम यादव फालोवर के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में
बाराबंकी पुलिस में रहता था। पिछले एक वर्ष से वह सीओ सिटी विशाल विक्रम
सिंह के आवास पर खाना बनाने का काम करता था। आज सुबह करीब 8 बजे उसकी
संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। फालवर की मौत की सूचना मिलने के बाद मौके
पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया है। घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि मृतक
सालिक राम को दिल का दौरा पड़ा था। शायद यही इसकी मौत का कारण बन गया।
वैसे तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी हकीकत सामने आयेगी।
युवक की संदिग्ध अवस्था में लटकती मिली लाशi

Related

UP 721061406823199875

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item