कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_284.html
बाराबंकी। भाजपा, बसपा, सपा की सरकारों ने पिछले 27 वर्षों की अपनी सरकारो में प्रदेश के गरीब मजदूर किसान युवाओं को झूठ फरेब का सुनहरा सपना दिखाकर छला हैं। अपनी आवाम को गुमराह करने वालो के हाथों में देश प्रदेश का भविष्य सुरक्षित नही रह सकता। उत्तर प्रदेश को खुशहाली, तरक्की और आपके चेहरों पर मुस्कान लाने का काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती हैं। आज आप कांग्रेस पार्टी से नही एक ऐसी परम्परा से जुड़े हैं जिसकी आत्मा में इस मुल्क की खुशहाली बसी हैं। कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी हैं जिसका 130 वर्षों का गौरवशाली इतिहास हैं। हम आपको पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई देते हुए यह विश्वास दिलाते हैं कि आपके मान-सम्मान की रक्षा कांग्रेस पार्टी करेंगी। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डा.पीएल पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर विकास खण्ड निन्दूरा के कांग्रेस अध्यक्ष मो. शफी आजाद द्वारा आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में व्यक्त किये। कार्यक्रम में विकास खण्ड निन्दूरा के भारतीय जनता पार्टी के दर्जनो संघर्षशील नौजवानों ने युवा नेता विजय कुमार सिंह की अगुवाई में भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा तथा संचालन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन रामहरख रावत ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने ओबरी आवास पर सांसद श्री पुनिया ने भाजपा की सदस्यता में त्याग पत्र देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वाले विजय कुमार सिंह के साथियों का जोरदार अभिनन्दन करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन कुमार रावत, राजनरायन सिंह, शिवकुमार सिंह सहित सभी साथियों को कंाग्रेस पार्टी का अंग वस्त्र भेंट कर उनके मंगल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ती हैं। आज आपका कांग्रेस पार्टी में स्वागत हैं। आप सभी ऊर्जावान साथी हैं और आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सबसे बड़ी चुनौती आगामी 2017 के विधानसभा के चुनाव को लड़ना हैं और तिरंगा परचम लहराकर देवां, महादेवा की पावन सरजमी से यह पैगाम प्रदेश को पहुंचना हैं कि पिछले दशको की गैरकांग्रेसी सरकारों ने प्रदेश की आवाम को झूठ फरेब का सपना दिखाकर छला हैं और उनकी फरेबी हकीकत सबके सामने आ गयी हैं। दिलाते हैं कि कांग्रेस पार्टी 2017 की कामयाबी में हम अपनी जान की बाजी लगा देंगे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी निन्दूरा के अध्यक्ष मो. शफी आजाद ने सदस्यता ग्रहण करने वाले साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज कांग्रेस परिवार में ऐसी ऊर्जा का आगमन हुआ हैं जिससे हमारी शक्ति दुगुनी हो गयी हैं। जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, विजय कुमार सिंह के सभी साथियों का विधिवत् कांग्रेस परिवार में शामिल होने की घोषणा करते हुए कहा कि आज से आप हमारे परिवार के सदस्य हैं अब आपकी भी उतनी जिम्मेदारी हैं जितनी हमारी हम सभी को मिलकर जनपद सहित प्रदेश में तिरंगा परचम लहराना हैं। पूर्व भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की अगुवाई में भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में विकास खण्ड निन्दूरा के राजनरायन सिंह, संजय सिंह, शिवकुमार सिंह, शंकर बख्श सिंह, कालिका सिंह, पवन कुमार, सोनेलाल रावत, सुकई रावत, गुरू प्रसाद, रामप्रताप यादव, नूर मोहम्मद, अजय सिंह, भानु प्रताप सिंह, कमलेश रावत, वेदप्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह, त्रिलोकी सिंह, रज्जू सिंह, गजोधर आदि शामिल थे। उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव दीपक सिंह, सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, के.सी.श्रीवास्तव, रामहरख रावत, आमिर किदवई, दशरथ यादव कांग्रेसजनो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई दी।

