नन्हे मुन्हे बच्चों ने मनाया मैंगो-डे
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_189.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज के प्रांगण में मैंगो डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीली पोशाक में नन्हें मुन्ने बच्चों ने हरे-भरे पौधो, गुब्बारो आदि से सुसज्जित मंच पर मैंगो पार्टी का पूरे हर्षोल्लास के साथ आनन्द लिया। फलों के राजा आम के मधुर स्वाद का आनन्द लेते हुए बच्चों ने सबका मन मोह लिया। जाती हुई इस आम की बहार में यह मैंगो पार्टी बच्चों के लिये यादगार बन गयी। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को रंग परिचय आम की फसल का समय, उसकी मधुरता और उसके गुणों की जानकारी भी दी गयी। इस प्रकार ‘आम के आम गुठलियों के दाम‘ कहावत चरितार्थ हो गयी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक डा. विकास यादव ने कहा कि वैसे तो हम विद्यालय में हम अन्य बहुत से दिवस मनाते हैं, और सबकी अपनी अलग-अलग महत्ता हैं लेकिन यह दिवस विषेष रूप से बच्चो के लिये अपनी अलग खासियत रखता हैं। आम का मधुर स्वाद एवं सुगन्ध सब को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आम शब्द का अर्थ है साधारण। अपने नाम के अनुरूप साधारण से लेकर विषिष्ट जन तक सभी इस फल का आनन्द लेते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चो में गौरी सिंह, स्नेहा पाल, सार्थक यादव, प्रखर शर्मा, आराध्या, वंष, अन्वेशा, आदित्य, युग, यश, शौर्य सिंह, कशिश, आद्या सिंह, राजवीर यादव सहित समस्त प्राइमरी वर्ग कें बच्चे थे। इस अवसर पर डा. जगन्नाथ वर्मा, अशोक सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, प्रकाश चन्द्र त्रिवेदी, धर्मेन्द्र वर्मा, शोभित यादव, वीना जायसवाल, रितु शर्मा, कृष्णा मिश्रा, शैल शर्मा, मीनू शर्मा, हेमलता यादव, सविता वर्मा, मीनाक्षी तिवारी, अनुपमा यादव आदि अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। 