aajtaktimes

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश शर्मा की मनायी गयी जयंती

बाराबंकी।  डा. अवधेश प्रकाश शर्मा एक महान शिक्षाविद् व समाज सुधारक
होने के साथ साथ गरीबो के सच्चे हमदर्द थे। गरीबो को न्याय दिलाने की
खातिर वह जीवन भर संघर्ष करते रहे। यह बात शुक्रवार को भाजपा के पूर्व
जिलाध्यक्ष डा. अवधेश प्रकाश शर्मा की छठीं पुण्यतिथि के अवसर पर एपीएस
महाविद्यालय नसीपुर मंसारा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बोलते हुए
पूर्व मंत्री बैजनाथ रावत ने कही। उन्होंने कहा कि डा. शर्मा गरीबो के
सच्चे हमदर्द थे। शिक्षा की दृष्टि से पिछडे इस क्षेत्र में उन्होंने
शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। स्वयं कई विद्यालयो की स्थापना करने के
साथ साथ उन्होंने समाज के अन्य लोगो को भी स्कूल चलाने के लिए प्रेरित
किया। उनके भागीरथी प्रयासो का ही नतीजा है जो यह क्षेत्र आज शिक्षा का
हब बन चुका है। समारोह में डा. शर्मा श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा नेता
शिवहर्ष सिंह ने कहा कि डा. शर्मा ने अपना पूरा जीवन शोषितो पीड़ितो को
समर्पित कर दिया था। उन्हें उनका हक दिलाने के खातिर शर्मा जी सदैव
प्रयत्नशील रहते थे। डा0 शर्मा को याद करते हुए डा. श्रवण शुक्ल सुशील
कुमार जायसवाल रामसागर रावत राजेश मिश्र सुरेन्द्र नाथ मिश्र व गुरू शरण
यादव ने उनके जीवन से जुड़े कई संस्मरण सुनाए। इस मौके पर रामनारायण यादव
मदन मोहन तिवारी भगवंतलाल रावत भुल्लन वर्मा गुरू प्रसाद रावत राम लखन
यादव व बृजेंद्र द्विवेदी आदि लोगो ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। अंत में
सिद्धार्थ प्रकाश शर्मा व राज कुमार शर्मा ने सभी के प्रति आभार जताया।
समारोह का शुभारम्भ संघ के प्रचारक वीरेन्द्र व राम लखन ने दीप
प्रज्जवलित कर किया। दामोदराचार्य फलाहारी महराज ने प्रवचन कर उपस्थित
लोगो को ईमानदारी से कार्य करने व सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी।

Related

UP 5863873894701541406

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item