संदिग्ध अवस्था में मिली ड्राइवर की लाश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_287.html
बाराबंकी। कोतवाली नगर अन्तर्गत आज सुबह सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग के पास
एक ट्रक ड्राइवर की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी हुई मिली। पुलिस ने लाश
का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या
की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार, जनपद लखनऊ के थाना चिनहट के
ग्राम बड़ा मड़वाड़ा निवासी राजकुमार उर्फ ‘राजू‘ पुत्र स्व. कंधईलाल पपनामऊ
में स्थित एक ईंट भट्ठे में काम करता था और वहां पर ट्रक चलाता था। आज
सुबह उसकी लाश सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग के बगल पड़ी हुई नागरिकों ने देखी
तो इसकी सूचना मोहम्मदपुर चौकी इंचार्ज को दी। सूचना मिलते ही चौकी
इंचार्ज ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी और लाश का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बारे में भट्ठा मालिक का कहना था
कि मृतक तीन दिन पूर्व ही उसके यहां से काम छोड़कर चला गया था। जबकि मृतक
के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या करके लाश फेंकी गयी है। वहीं चौकी
प्रभारी का कहना है कि देखने से मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है। लेकिन