aajtaktimes

सिराज मेहदी शिया डिग्री कालेज,नजमी इंटर कालेज व जावेद सुल्तान मीना गर्ल्स के प्रबंधक निर्वाचित

जौनपुर ।  आर0डी0एम0 शिया ट्रस्टी कमेटी जौनपुर के अन्तर्गत संचालित तीनों कालेजो की प्रबन्ध समिति का चुनाव शिया इण्टर कालेज के हाल में प्रवेक्षक की देख-रेख में सम्पन्न हुआ।
जिसके अन्तर्गत डा0 ए0एच0रिजवी शिया डिग्री कालेज के प्रबन्ध पद पर पुनः सै0 सिराज मेंहदी व रजा दाऊद मोहसिन शिया इण्टर कालेज के प्रबन्धक पुनः सै0 नजमुल हसन 'नजमी' तथा मीना रिजवी गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबन्धक मिर्ज़ा जावेद सुल्तान सर्वसम्मत से निर्वाचित हुए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक डा0 राधेश्याम सिंह तथा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित पर्यवेक्षक श्रीमती मंजुलता वर्मा प्रधानाचार्या राजकीय उ0 माध्यमिक विद्यालय, भखुरा, जौनपुर की उपस्थिति में ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना सै0 तहजीबुल हसन की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता एडवोकेट की देख-रेख में ट्रस्ट के तीनों विद्यालयों का चुनाव सम्पन्न कराया गया।
समस्त कार्यों का सम्पादन मो0 हसन ''तनवीर'' सचिव आर0डी0एम0 ट्रस्टी कमेटी ने भली भांति कराया। इस अवसर पर सै0 मो0 नकी, मौलाना सै0 सफदर हुसैन जैदी, मौलाना हसन मेंहदी, मौलाना सुल्तान, सै0 अली शब्बर, गुलाम मेहदी, हैदर अब्बास 'नौशू', हसन मूसा, सै0 मोहम्मद मुस्तफा, अजीज हैदर, हसीन असगर, मिर्जा साकिब, इफ्तेखार हैदर, जावेद अब्बास, बाकर रजा , हसन मेहदी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 5093802010248248455

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item