aajtaktimes

यूपी में सीएम का चेहरा सिर्फ ‘कमल‘, व्यक्ति विशेष नही: कृष्णाराज

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सासंद शाहजहांपुर कृष्णाराज केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद
पहली बार बाराबंकी पहुंचे। केन्द्र सरकार में उन्हे महिला एवं बाल कल्याण
विभाग सौंपा गया है। लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में आयोजित एक प्रेस
वार्ता में मंत्री श्रीमती कृष्णाराज ने बताया कि उत्तर प्रदेश की
समाजवादी पार्टी सरकार सस्ती लोकप्रियता एवं भ्रष्टाचार के कारण केन्द्र
सरकार की महत्व पूर्ण योजनाओं को अमलीजामा नही पहना पा रही है। सपा
नेतृत्व स्वयं यह स्वीकार रहा है कि सूबा में गुण्डागर्दी चरम पर है।
उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो जिम्मेदारी उन्हे सौंपी
है। वह उसका पूरे मनोयोग से निर्वहन करेंगी। उन्होने कहा कि भारतीय जनता
पार्टी सूबा में जमीनी हकीकत से रुबरु है। केन्द्र सरकार द्वारा पारित
बजट में 70 प्रतिशत बजट का निर्धारण किसानों के लिये किया गया है। लेकिन
दुर्भाग्य कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार किसानों के लिये केन्द्र सरकार
द्वारा संचालित योजना को लागू नही करा पा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा
लागू की गयी किसान फसल बीमा योजना के लिये उत्तर प्रदेश में कोई एजेन्सी
नही मिल रही है। जिस कारण से यह योजना यूपी में धरातल पर साकार अभी तक
नही हो सकी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री का
दावेदार अभी तक घोषित न किये जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि भाजपा कमल
निशान को चेहरा मानकर चुनाव लड़ती है। भाजपा के कार्यकर्ता कमल के लिये
एकजुट होते हैं न कि किसी व्यक्ति विशेष के लिये। पूर्वांचल में
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा के दौरान गोरखपुर सांसद योगी आदित्य
नाथ के नाम के पोस्टरों एवं मुख्यमंत्री के लिये दावेदारी की मांग के
सम्बन्ध में पूछे गये प्रश्न पर केन्द्रयी राज्यमंत्री कृष्णाराज कोई भी
जवाब नही दे पायी। हालांकि केन्द्रीय राज्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में
बिगड़ती कानून व्यवस्था का ठीकरा जमकर सूबा सरकार पर फोड़ा। प्रेस वार्ता
दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी,
संतोष सिंह, हरगोविन्द सिंह, राम बाबू द्विवेदी, रोहित सिंह, हर्षित
वर्मा, राजा कासिम, राम प्रकाश श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे।
नाईक पर पहले जांच, फिर कार्यवाही
बाराबंकी। केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने देश के शहीदों के सम्बन्ध
में बड़ा ही अजीबो गरीब बयान दिया। उन्होने कहा कि हम शहीद सैनिकों के
परिजनों को उनकी लाशे सौंपते हैं। जबकि यूपीए सरकार में शहीदों के
परिजनों को उनके शव भी नही मिलते थे। हालांकि इस बयान के तुरन्त बाद
उन्होने बात घुमाते हुए कश्मीर के वर्तमान हालातों की चर्चा करने लगी।
जाकिर नाईक के विवादस्पद बयान के सम्बन्ध में उन्होने कहा कि पहले
केन्द्र सरकार जांच करेगी फिर कार्यवाही करेगी।
पहुंची पारिजात, किया दर्शन
बाराबंकी। डाक बंगले में भारत सरकार में राज्यमंत्री कृष्णा राज पासवान
ने प्रेसवार्ता के बाद उनका काफिला सफदरगंज होते हुये पारिजात में दर्शन
किया उनके साथ संसद प्रियंका सिंह रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव,
प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू’ संतोष सिंह,
रामनरेश रावत, राजा कासिम क्षेत्रीय, राम बाबू द्विवेदी, राम प्रकाश
श्रीवास्तव, अमित वर्मा आदि सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बदोसरांय में हुआ केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत
बाराबंकी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री कृष्णाराज
का कस्बा बदोसरायं चौराहे पर तथा मरकामऊ में राम बाबू द्विवेदी, रामसजीवन
वर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामनरेश रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश
श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद अवस्थी, राधा कृष्ण मिश्र, केदार
बक्श सिंह, की अगुवाई में राज का पुष्प गुच्छ व माला भेंट कर भाजपा के
सिरौलीगौसपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। इस मौके पर अवधेश
शुक्ला, अभिनव शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष सन्तोष पाण्डेय, मुकेश यादव, सन्दीप
रावत, विजय नाग, बृजेन्द्र प्रताप वर्मा, शेषनरायन पाण्डेय, अनिल अवस्थी,
प्रेम शंकर तिवारी, विशाल सिंह,नागेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश वर्मा, ललित
गुप्ता, राम पाण्डेय, रामराज चौहान, सहित सैकड़ों भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं
ने केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज का भव्य स्वागत किया। मनोज सोनी
जिलाध्यक्ष गौ रक्षा समिति की केन्द्रीय मंत्री ने सराहना किया मंत्री के
साथ सुधीर कुमार सिंह ‘‘सिद्धू‘‘ व तमाम किसान नेता युवा कार्यकर्ता
बाराबंकी से अगुवाई करके पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ने पारिजात वृक्ष के भी
दर्शन करके मनोवांछित फलों की प्राप्ति के लिए पूंजा अर्चना किया महन्त
राम मिलन दास से आशीर्वाद प्राप्त किया। मरकामऊ में स्वागत के दौरान
कार्यकर्ताओं की नारेबाजी को लेकर भा.ज.पा. नेता कमलेश कुमार ने एतराज
जताया तभी सिरौलीगौसपुर मण्डल व रामनगर मण्डल के कार्यकर्ताओं में जमकर
नोंक झोंक हुई । और यहां तक कहा गया कि अपने रामनगर मण्डल में एतराज
जताओ। हुआ यूं कि कार्यकर्ता रामबाबू कृष्णा राज तो कोई राम सजीवन वर्मा
तो कोई शरद अवस्थी, राधा कृष्ण मिश्र का नारा लगाने लगे । तभी रामनगर
मण्डल के कमलेश कुमार ने एतराज किया कि सिर्फ भा.ज.पा. जिन्दाबाद के नारे
लगाओ फिर क्या था। आपस में भिड़न्त की स्थित उत्पन्न हुई वरिष्ठ नेता एवं
पूर्व विधान परिषद सदस्य राम नरेश रावत व बाबू केदार बक्श सिंह ने
कार्यकर्ताओं को समझाया बुझाया और कहा कि जोश में होश मत खोओ।

Related

UP 3012434350237423729

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item