aajtaktimes

रियाज को ईद की बधाई देने पहुंचे पूर्व कारागार मंत्री सहित कई दिग्गज

अजमी रिज़वी
जैदपुर, बाराबंकी। ईद आपसी एकता भाईचारे व साम्प्रदयिक सौहार्द का
त्योहार है। ईद का त्योहार देश की गंगा जमुनी तहजीब का जीता जागता उदाहरण
है। यह बात पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने जैदपुर चेयरमैन
रियाज अहमद के आवास मौजूद लोगो को ईद की मुबारकबाद देते हुए कही। पूर्व
कारागार मंत्री राकेश वर्मा, जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, व सपा
जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ईद की बधाई देने जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद
के जैदपुर स्थित आवास पँहुचे। राकेश वर्मा ने आगे कहा कि ईद के त्योहार
पर जहां हम सब सभी भेदभाव को भुलाकर एक दूसरे से गले मिलते है वही ईद की
सेवइयांे की मिठास से हमारे अन्दर भी एक दूसरे के प्रति मोहब्बत बढ़ाती
है। यह त्योहार खुशियो का त्योहार है और हमे एक दूसरे से गिले शिकवे
भुलाकर आपस मे मेल मोहब्बत से एक दूसरे के साथ रहने का पैगाम ईद का
त्योहार देता है। इस अवसर पर जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि
पूरे एक माह रोजा रखने के बाद ईद का त्योहार अल्लाह की तरफ से ईनाम मे
मिला है। यह त्योहार आपसी एकता भाईचारे व देश की गंगा जमुनी तहजीब का
जीता जागता उदहारण है, जो सिर्फ भारत जैसे देश मे ही देखने को मिलता है।
चेयरमैन रियाज अहमद के आवास पर मौजूद सैकड़ो लोगो को ईद की मुबारकबाद देते
हुए सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि ईद का त्योहार खुशियो.का
त्योहार है। जिसको सभी लोग मिलजुल कर मनाते है जिससे देश मे जहॉ आपसी
एकता व मोहब्बत बढ़ती है। वहीं यह त्योहार लोगो को एक दूसरे को करीब लाता
है। हमारी यही गंगा जमुनी तहजीब ही पूरी दुनिया मे हमारे देश की विशिष्ट
पहचान है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सपा जावेद रिज़वी, इकबाल मेहदी फैजी,
प्रधान मोबीन सिकन्दर, सभासद मंशाराम, सगीर अंसारी, राम सिंह, जाकिर
हुसैन,उमेर अंसारी, डा. जेपी वर्मा, जगदीश मौर्या, अनवर कुरैशी, सिराज
सिद्दीकी, अताउल्ला कुरैशी, पत्रकार उमेर अंसारी, इस्लामुद्दीन शाह, वसीम
खान, अली गदीर रिज़वी, हाजी इसराइल कुरैशी, अशफाक चौधरी, सईद सिद्दीकी,
कामिल रिज़वी, मोहम्मद, अताउल्ला, तय्यब खान, मुन्ना पलाले, समाजसेवी अज़मी
रिज़वी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। इस मौके पर चेयरमैन रियाज अहमद ने आये
हुए सभी लोगो को ईद की मुबारकबाद दी व शुक्रिया अदा किया।

Related

UP 5023413988136910164

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item