aajtaktimes

मनचलों की गंदी करतूतों से तंग आकर लड़कियों ने कुछ यूं सिखाया सबक

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में लड़कियों द्वारा छेड़छाड़ करने वाले मनचलों का सबक सिखाने का मामला सामने आया है। लड़कियों ने मनचलों को सरेआम सड़क पर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। पिटाई के दौरान मनचले लड़कियों से मांफी मांगते रहे लेकिन लड़कियों ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें कान पकड़कर खूब उठक-बैठक कराई।
जानकारी के अनुसार इलाहाबाद के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली लड़कियों को 2 मनचले बहुत दिनों से परेशान कर रहे थे। ये मनचले लड़कियों को पिछले 6 महीनों से परेशान कर रहे थे। ये मनचले उनके स्कूल के पास आकर खड़े हो जाते थे और उन पर फब्‍तियां कसते रहते थे। लड़कियों ने बदनामी के डर से किसी को भी यह बात नहीं बताई थी। लड़कियां मनचलों की छेड़खानी से तंग आ चुकी थीं।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को जब लड़कियां स्कूल से छुट्टी होने पर बाहर आई तो ये मनचलें स्कूटी से उनका पीछा करने लगे। जेैसे ही लड़कियां सुनसान जगह पर पहुंची तो दोनों मनचले उनसे छेड़छाड़ करने लगे। लड़कियों ने छेड़छाड़ से तंग आकर मनचलों को सबक सिखाने की ठानी और स्कूटी रोक कर उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचने के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले गई। महिला थानाध्‍यक्ष अंशुल पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। लड़कियों के शिकायत के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

Related

UP 6786703564529488032

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item