aajtaktimes

जैदपुर विधायक ने किया वृक्षारोपण

अज़मी रिज़वी
बाराबंकी । वृक्ष हमारे जीवन दायनी, जिसके बगैर न मिलेगा शुध्द वातावरण, वृक्ष कार्बनडाई आक्साइड लेकर हमे जीवन का आधार आक्सीजन देते है प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष जरूर लगाना चाहिये जिससे सभी मानव को लाभ मिले, यह बाते सिध्दौर ब्लाक के भिठौरा लखन मे प्रधान संघ के महामंत्री पवन वर्मा दारा वृक्षारोपण के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मे जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत ने पौध रोपण करते हुए कही, वृक्षारोपण के दौरान युवा सपा नेता इं. कृष्ण कुमार रावत व राजेन्द्र वर्मा पप्पू ने भी पेड़ लगाकर अपना योगदान दिया, इस मौके पर विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक दिन मे पूरे प्रदेश मे पॉच करोड़ पौधे लगवाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है, इस युवा सोच मुख्यमंत्री से प्रेरणा लेकर नवजवान जगह जगह वृक्षो को लगाने का काम कर रहे है प्रदेश का विकास प्रदेश की हरियाली के कारण भी जनता मे खुशहाली का माहौल है, एक ओर पत्थर की मूरत से मोहब्बत एक ओर वृक्षो से दिली लगाव, एक ओर लूटपाट का गिरोह एक ओर विकास ही विकास, यह है बसपा के बाद सपा की शानदार पारी, इस मौके पर विधायक ने सभी कार्यकर्ताओ का आहवन किया कि सभी नौजवान विधानसभा क्षेत्र के सभी 394 बूथो पर वृक्षारोपण करने का काम करे, इस मौके पर पवन कुमार वर्मा, गुड्डू प्रधान, दिनेश रावत, सुनील, गनेश प्रसाद वर्मा, राजेश सहित बड़ी तादात मे लोग मौजूद थे ।

Related

UP 7597706617300310121

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item