अब बसपा के दो विधायक हुए बागी, मायावती पर लगाए गंभीर आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_562.html
कहा विधानसभा टिकट के लिए मांगे जा रहे हैं चार से पांच करोड़
उत्तर प्रदेश बसपा में विधानसभा चुनाव से पहले भगदड़ की स्थिति
अज़मी रिज़वी
टिकट को लेकर पैसे मांगने की बात पर बीएसपी के दो विधायक फिर बागी हो गए हैं। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरविंदर कुमार साहनी (रोमी साहनी) और मल्लावां के एमएलए ब्रजेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती और नसीमुद्दीनपर पर टिकट की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।अभी कुछ दिन पहले ही ये लोग मांफी मांगकर बीएसपी में वापस आए थे। उनके मुताबिक, दयाशंकर कांड को लेकर बीएसपी में कलह बढ़ गई है। रोमी साहनी ने कहा कि मेरा टिकट काट कर पांच करोड़ में होटल व्यापारी को दे दिया, मायावती ने पांच करोड़ टिकट के लिए मांगे थे, जबकि बृजेश वर्मा ने कहा कि उनसे पार्टी फंड में चार करोड़ जमा करने को कहा गया था। रोमी ने कहा कि वह बीएसपी मे हैं, बीएसपी में रहेंगे।
वहीं बसपा नेता ब्रजेश पाठक ने दोनों पर पलटवार करते हुए कहा कि आलाकमान से लिखित माफी मांगने पर दोनों की वापसी हुई थी,दोनों विधायकों ने सुधरने का मौका मांगा था माफी देते वक्त ही कह दिया गया था टिकट नहीं देंगे,टिकट न मिलने की वजह से बौखलाए हैं विधायक।