aajtaktimes

यूबीआई ने ग्राहक संगोष्ठी व इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

जौनपुर। यूनियन बैंक आॅफ इंडिया द्वारा ग्राहक संगोष्ठी एवं इफ्तार पार्टी का आयोजन शुक्रवार सायं नगर के एक होटल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बैंक के वाराणसी उप मण्डल प्रबन्धक श्री गौतम पाठक ने मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री शीतला प्रसाद को पुष्पगुच्छ देकर की। इस अवसर पर बैंक के सम्मानित ग्राहकों श्री अब्दुल कादिर, श्री श्याम मोहन अग्रवाल, श्री अरुण सिंह एवं श्री किशोरी लाल आदि ने बैंक की अतुलनीय ग्राहक सेवा की प्रशंसा की एवं उन्हें और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिये। बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री शेख अब्दुल रहमान ने जिले में बैंक द्वारा अग्रणी भूमिका एवं ऋण संग्रह आदि की जानकारी ग्राहकों को दी। उन्होंने ग्राहकों द्वारा दिये गए सुझावों का स्वागत किया एवं जल्द से जल्द इन पर अमल कर ग्राहक सेवा को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। मुख्य शाखा के प्रबन्धक श्री नारायण शाह ने सभी ग्राहकों एवं मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञपित किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रबन्धक श्री जीके सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री महेंद्र प्रताप राय, प्रबन्धक एचके पाही आदि उपस्थित रहे। संचालन सहायक प्रबन्धक श्री सौरभ पुंज ने किया।

Related

UP 8612034943604860939

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item