aajtaktimes

सम्मेलन में चर्चा का विषय बने रहे स्वच्छता प्रमुख इं. कृष्ण कुमार जायसवाल

जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के मैदान पर आयोजित क्षेत्रीय बूथ सम्मेलन में जहां मंच से लेकर मंच के समक्ष तक भाजपाजनों की भारी भीड़ उमड़ी रही, वहीं कार्यक्रम में एक कार्य सहसा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से सम्बन्धित था जो चर्चा का विषय बना रहा। देखा गया कि सम्मेलन में काशी प्रान्त के सभी जिलों के पदाधिकारी आये थे जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम उच्चस्तरीय पदाधिकारियों ने  अपना संदेश दिया। इसी दौरान देखने को मिला कि स्वच्छता प्रमुख इं. कृष्ण कुमार जायसवाल ‘मुन्नू’ अपनी टीम के साथ प्रत्येक लोगों से स्वच्छ भारत मिशन के बारे में पम्फलेट बांट रहे थे। इस दौरान श्री जायसवाल कह रहे थे कि कोई भी अनुपयोगी वस्तु कूड़ेदान में डालें। ऐसा करके आप मोदी सरकार के प्रथम सत्र ‘स्वच्छ भारत मिशन’ में अपना सहयोग प्रदान करें। श्री जायसवाल सहित उनकी टीम द्वारा सम्मेलन में किया गया इस तरह का कार्य पूरे दिन चर्चा का विषय बना। स्वच्छता प्रमुख श्री जायसवाल की टीम में उनके अलावा बसंत प्रजापति, अरविन्द सिंह, विकल्प शुक्ला, रामहित निषाद, सुनील सिंह, सर्वेश बिन्द, संजीव पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related

UP 1347764817416550768

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item