aajtaktimes

भासपा की बैठक में हुई चुनावी चर्चा

जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक शुक्रवार को चहारसू चौराहे पर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता क्षेत्र में नहीं जाते हैं तो उनको बख्शा नहीं जायेगा। कार्यकर्ता क्षेत्र में निकलकर लोगों को पार्टी का मिशन बतायें। भाजपा से पार्टी का गठबंधन होने से विपक्षियों में बौखलाहट मच गयी है। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिलाल राजभर ने किया। इस अवसर पर मनीष सिंह एडवोकेट, विकास सिंह, प्रमोद दूबे, शिवशंकर यादव, रमेश गुप्ता, संजीव सिंह, संतोष कुमार, शिव कुमार राजभर, जय प्रकाश, शंकर मास्टर, नन्द लाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

UP 8880243706996861668

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item