aajtaktimes

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को दिया ज्ञापन

जौनपुर। बीते 26 जून को वाराणसी में सम्पन्न हुये प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उपरांत लिये गये निर्णय के सम्बन्ध में प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह व नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्टेªट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री भारत सरकार सहित सूबे के मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर शकील अहमद, उमेश गुप्ता, अरूण शुक्ला, संजय श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, स्वतंत्र साहू, सुनील सेठ, जय प्रकाश जायसवाल, आलोक रंजन सिन्हा, राजेश जायसवाल, राजकुमार, जय विक्रम, मिथिलेश सिंह, राजेन्द्र निगम, राजय यादव, राहुल सिंह, राजू श्रीवास्तव, आरिफ सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Related

UP 769362148359528434

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item