सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_367.html
बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत तेज रफ्तार से बाइक सवार दो युवक की
बाइक सड़क किनारे खड़ी गाय से टकरा गयी। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गयी।
जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गाय की भी
मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये
भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक जनपद रायबरेली के थाना शिवगढ़ के ग्राम
बैती निवासी बृजेश मौर्या (24) पुत्र सत्यदेव अपने छोटे भाई दुर्गेश के
साथ कोतवाली हैदरगढ़ स्थित डाकखाने के सामने सब्जी की दुकान लगाता था। रोज
की तरह बृजेश अपने छोटे भाई दुर्गेश के साथ बाइक से सब्जी की दुकान खोलने
आया हुआ था। बीती रात लगभग 10 बजे बृजेश दुकान बंद करके अपने छोटे भाई के
साथ घर जा रहा था। बताया जाता है कि दुर्गेश बाइक चला रहा था और बृजेश
पीछे बैठा हुआ था। तभी बक्सनपुर के पास अचानक उसकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी
गाय से टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बृजेश व दुर्गेश गंभीर
रुप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास के सीएचसी में
भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने बृजेश की नाजुक हालत को देखते हुए
उसे ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने की तैयारी हो ही रही थी कि
सीएचसी में ही बृजेश ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।