aajtaktimes

जिला विधिक शिविर का आयोजन

बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विकास खण्ड बंकी
स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय प्रांगण में भव्य शिविर का
आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह की अध्यक्षता में
आयोजित शिविर में अपर जिला जज सत्यदेव गुप्ता मुख्यअतिथि व सिविल जज
अभिषेक श्रीवास्तव बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे थे। केजीबीवी की छात्राओं
द्वारा अतिथियों का स्वागत उद्घोष द्वारा किया गया। शिविर के उपयोगिता
एवं भव्यता की मुख्य अतिथि एडीजे श्री गुप्ता ने मुक्त कंठ से प्रशंसा
की। मुख्यअतिथि एडीजे श्रीगुप्ता ने अत्यन्त सरल भाषा एवं सहज भाव से
बच्चों के प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुयल ऑफेन्सेज एक्ट की
जानकारी दी। समाज में व्याप्त कुरीतियों से बचाने एवं उनके मुकाबिल होने
के लिये न्यायमूर्ति ने छात्राओं को उन्हे अपने अधिकारो का भी बोध कराया।
आत्म विश्वास से लबरेज छात्राओं द्वारा उद्घोष एवं सलामी द्वारा आगवानी
की भूरि भूरि प्रशंसा की। ग्रामीण अंचल के विद्यालय में शिविर आयोजन के
लिए मुख्य अतिथि ने बीएसए पीएन सिंह की भी सराहना की। संगोष्ठी में जिले
के सभी केजीबीवी की वार्डेन्स ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अन्त
में बीएसए ने संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु जिला समन्वयक उर्मिला शुक्ला,
खण्ड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा व विद्यालय की वार्डेन पूनम मिश्रा की
प्रशंसा की। इस मौके पर नायब तहसीलदार सतीश त्रिपाठी, जिला न्यायिक
प्राधिकरण विभाग के विपिन कुमार सिंह, राजेश यादव, जिला व्यायाम शिक्षिका
रीतू पाठक, केजीबीवी बंकी की स्टाफ शालिनी सिंह, विजय लक्ष्मी यादव, रीतू
रावत, ज्योति निगम आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 442935731756134465

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item