फसल बीमा योजना का प्रशिक्षण सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_378.html
बाराबंकी। उप कृषि निदेशक कार्यालय सभाकक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा
योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
जिसमें उप कृषि निदेशक, डा. एसपी सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक, जिला कृषि
अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जनपद के समस्त उप सम्भागीय कृषि
प्रसार अधिकारीगण, एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी के प्रतिनिधि गौरव
सिंह सहित जनपद के समस्त बेंकों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया
गया। प्रशिक्षण में बैंकर्स को नई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के
सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई एवं उनकी समस्याओं को दूर करने
का प्रयास किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जनपद के प्रगतिशील कृषक
बृजेन्द्र सिंह द्वारा भी कृषक प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया गया।