aajtaktimes

घाघरा नदी में डूब कर बालक की मौत

बाराबंकी। बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किन्तूर में एक दस वर्षीय
बालक घाघरा नदी के बांध के पास गहरे पानी में फिसल कर डूब गया। जिससे
उसकी मौत हो गयी । ग्राम किन्तूर निवासी तीरथ गौतम का दस वर्षीय पुत्र
सूर्य प्रकाश घाघरा नदी की तलहटी में अपने साथियों गोलू व रंगोली के साथ
बाढ का पानी देखने गया था कि मजार के पास मृतक का पैर फिसल गया और वह
काफी गहराई में डूब कर उसकी मौत हो गयी आर्थिक सहायता दिये जाने के
सम्बन्ध में नायब तहसीलदार मो. हारुन से जब बात की गयी तो उन्होने बताया
कि यदि बाढ़ में बह करके मौत होती तो सहायता राशि अवश्य दी जाती ये
लापरवाही के कारण मौत हुई है इसलिए सहायता राशि दिये जाने का कोई
प्राविधान ही नही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलमान अंसारी व सुखराम यादव
क्षेत्र पंचायत सदस्य ने तहसील प्रशासन पुलिस व उच्चाधिकारियों को इसकी
जानकारी दिया है। मृतक सूर्य प्रकाश को गांव के ही मो0 हुसैन उर्फ बताशा
नामक व्यक्ति ने निकाला बदोसरायं थाने की पुलिस पंचनामा भरवाकर शव को
पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Related

UP 6714555740899740921

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item