कांग्रेसी नेता सिराज मेहदी की रोज़ा इफ्तार पार्टी में जुटीं हस्तियाँ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_41.html
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने होटल क्लार्क्स अवध में रोज़ा इफ्तार पार्टी दी । इस रोज़ा इफ्तार में शहर के नामचीन लोगों के अलावा सियासी हस्तियों का भी जमघट लगा । लखनऊ स्थित एक होटल मे काग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सिराज मेहदी द्वारा अायोजित रोज़ा इफ्तर पार्टी मे प्रदेश प्रभारी गुलामनबी अाजाद एवं प्रदेश अध्यक्ष डा.निर्मल खत्री और आये हुए रोजेदारों का सिराज मेहदी ने इस्तेकबाल किया । कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हाजी सिराज मेहदी द्वारा दी गई इस इफ्तार पार्टी में धर्मगुरु मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी , मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली , प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री, पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ज़फर अली नकवी, सांसद प्रमोद तिवारी, सत्यदेव त्रिपाठी, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, डॉ. संतोष सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमीर हैदर, मारूफ खान, फजले मसूद, अब्दुल मन्नान आदि तमाम सियासी लोग मौजूद रहे ।
