aajtaktimes

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करती है इफ्तार पार्टी: राजेश

अजमी रिज़वी
जैदपुर, बाराबंकी। जैदपुर कस्बे की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर गया
मुख्तार अहमद शाह द्वारा दिया गया रोजा इफ्तार पार्टी। एमएलसी राजेश,
पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, विधायक राम गोपाल, जिलाध्यक्ष डा.कुलदीप,
चेयरमैन रियाज सहित हजारो रोजेदार इस अफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
बाराबंकी, जिले के वरिष्ठ सपा नेता व हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार
अहमद शाह द्वारा जैदपुर कस्बे के मोहल्ला वसीनगर मे दिया गया रोजा अफ्तार
जैदपुर कस्बे की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम कर गया। इस रोजा इफ्तार
मे जिले के एमएलसी राजेश यादव राजू, जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व
कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा, सपा जिलाअध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह,
जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद, डीडीसी किशन कुमार रावत, चौधरी सरताज सहित
सैकड़ो ग्राम प्रधान, डीडीसी सदस्य व हजारो की तादात मे लोगो ने साथ मे
मिलकर देश के अमनचैन व तरक्की की दुआ की और इफ्तार किया। विदित हो की अवध
का तारीकी कस्बा जैदपुर हमेशा से अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिये एक मिसाल
रहा है। यहॉ के रहने वाले सभी धर्माे के लोग हमेशा सभी त्योहार मिल जुलकर
आपसी भाईचारे और मोहब्बत से मनाते रहे है। जिसकी मिसाल आज एक बार फिर
कस्बे मे मुख्तार शाह दारा दिये गये रोजा अफ्तार मे देखने को मिली। जिसमे
सभी धर्माे के लोगो ने मिलकर हिस्सा लिया और देश मे आपसी भाईचारे, अमनचैन
व देश की खुशहाली और सलामती की दुआ की। इस मौके पर एमएलसी राजेश कुमार
यादव राजू ने कहा कि इफ्तार पार्टियो से जहॉ लोगो मे आपसी मोहब्बत बढ़ती
है। वहीं इससे सम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा भी मिलता है। पूर्व कारागार
मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने मौजूद लोगो को रमजान की मुबारकबाद देते हुए
कहा कि इस तरह के रोजा इफ्तार कार्यक्रम आपसी भेदभाव को समाप्त कर
भाईचारे व मोहब्बत को बढ़ाने मे मदद करते है। लोगों के दिलो को मिलाते है।
जिससे बेहतर समाज का निर्माण होने मे मदद मिलती है। क्षेत्रीय विधायक राम
गोपाल रावत ने लोगो को इस मौके पर रमजान व आने वाली ईद की मुबारकबाद दी
और कहा कि रमजान होने वाले ऐसे सामूहिक आयोजनो से नफरते व दूरिया मिटती
है, तथा प्यार, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम आम होता है। जिससे लोगो के
दिलो मे एक दूसरे के लिये मोहब्बत पैदा होती है। जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप
सिंह ने कहा कि लोगो का एक दूसरे के धर्माे के प्रति आदर ही समाज को
बेहरत दिशा दे सकती है। जो आज इस रोजा अफ्तार मे देखने को मिल रहा है।
ऐसे आयोजन से क्षेत्र मे अमन व आमान आपसी भाईचारे का माहौल हमवार होगा।
जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि माहे रमजान सब्र, जब्त, हमदर्दी,
गमगुसारी, नेकी कमाने और अजमत व बरकत वाला महीना है। इस माह मे की गयी हर
नेकी का बड़ा सवाब है। जिसमे एक नेकी यह भी है कि रोजेदारो को रोजा इफ्तार
कराया जाये। इस मौके पर प्रधान फूलबाबू, सालिम नेता, बब्बूशेख, हाजी
इसराईल कुरैशी, परवेज खान, पत्रकार अज़मी रिज़वी, आसिफ हुसैन, कामिल रिज़वी,
अलीम मेहदी, सैय्यद प्रधान, शानू टिकरा,संजय,  मनोज निगम, सिराज अहमद,
फूल चन्द्र, समीउल्ला, सहित हजारो रोजेदार मौजूद थे। प्रोग्राम के खत्म
होने पर आयोजक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह ने आये हुए सभी
मेहमानो व रोजेदारो का शुक्रिया अदा किया।

Related

UP 6219600662669914259

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item