aajtaktimes

सपा ने पांच सालो में बीस वर्षों का किया विकास: कुलदीप

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी छात्र सभा की मासिक बैठक प्रहलाद यादव जिलाध्यक्ष की
अध्यक्षता में सपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में बोलते हुए
जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि हमारी पार्टी बिना किसी भेदभाव में हर
धर्म एवं जाति का काम कर रही है। और देश के सभी राज्योें के मुख्य
मंत्रियों में सबसे कम उम्र वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने
अब तक के कार्यकाल में सबसे अधिक जनकल्याणकारी योजनाये प्रारम्भ की है।
जिनके चलते वह अपने समकक्ष अन्य सभी मुख्य मंत्रियों की तुलना में अलग
नजर आते है इसी क्रम में जिला महासचिव कुलदीप मिश्रा ने कहा कि हमारे
प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए सरकार के नित्य नये-नये महत्वपूर्ण
निर्णय लिये जाते है और उस पर गम्भीरता के साथ अमल भी किया जाता है।
इसलिए 2017 में हम सभी एक जुट होकर एक समर्थन से सहयोग करके पुनः सरकार
बनानी है। हम सब युवाओं के जोश और बड़ो के आर्शीवाद के बदौलत ही पूरे
उ0प्र0 में सपा की लहर चल रही है कुछ विरोधी दल हमारी पार्टी को नीचा
दिखाने की कोशिश कर रहे है। इस मौके पर पिछली नगर कार्यकारिणी (नगर
पंचायत बंकी) को भंग कर एक नयी कार्यकारिणी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव
नियुक्त किया और जिला कार्यकारिणी का भी सभी पदाधिकारियों की सहमति से
विस्तार कर जिला सचिव, जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। बैठक में
मुख्य रूप से सचिव अरूण यादव, अनिल वर्मा, बृजेश रावत, राजेश कश्यप,
राहुल यादव, आशू, कुलदीप यादव, सुधीर यादव, रिन्कू प्रजापति, धीरेन्द्रर
वर्मा, अवधेश रावत, शुभम मिश्रा, अर्जुन यादव आदि सभी पदाधिकारी सपा
छात्र सभा उपस्थित रहे एवं नवनियुक्ति पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर
उनका स्वागत किया।

Related

UP 6928878061509783858

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item