महादेवा मेले को लेकर हुई तैयारी बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_63.html
बाराबंकी। आगामी 20 जुलाई से शुरू हो रहे महादेवा सावन मेले की तैयारी
जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गयी है। जिलाधिकारी अजय यादव और पुलिस
अधीक्षक अब्दुल हमीद ने जिले के अधिकारियों एवं महादेवा मेला से जुड़े
गणमान्य व्यक्तियों के साथ डीआरडीए सभागार में सावन मेले की व्यवस्था के
सम्बन्ध में बैठक की और सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को जरूरी
निर्देश दिए। जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक
में निर्णय लिया गया कि महादेवा में आयोजित होने वाले सभी मेलों की
प्रभावी व्यवस्था हेतु एक स्थाई प्रबन्धन रणनीति तैयार हो, जिसके तहत
महादेवा में सावन, अगहन और फागुन मास में आयोजित होने वाले मेले को
सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय स्तर पर आर्थिक संसाधन विकसित हो सके।
जिलाधिकारी ने महादेवा मन्दिर के प्रबन्धकों से अपेक्षा की कि वहां मेला
अवधि में लाउडस्पीकर न लगाये। जिला प्रशासन द्वारा मेले में आने वाले
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गयी है। उन्होने
ट्रैफिक डाइवर्जन की चाकचौबन्द और दुरुस्त व्यवस्था कराने हेतु
उपजिलाधिकारी, सीओ और थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने
पिछले महादेवा मेले के अनुभवों के मद्देनजर कहा कि रामनगर और महादेवा के
बीच रेेलवे लाइन के आस-पास यातायात व्यवस्था के बेहतर प्रबन्धन किये जाने
की जरूरत है। यहॉ पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी विशेष रूप से तैनात किए
जाए, जो रविवार को शाम 5 बजे से सोमवार को शाम 5 बजे तक यातायात व्यवस्था
देखंेंगे। यहॉ पर अधिकारियों की 8-8 घण्टे की ड्यूटी लगाई जायेगी।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि मेेले में आने
वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं
की ड्यूटी लगाई जाती है। यह कार्यकर्ता स्वैच्छिक रूप से प्रशासन का
सहयोग करते है। मेला अवधि में इनकी सुविधा के लिए समुचित प्रबन्ध किए
जाए। श्री यादव ने महादेवा मेले के दृष्टिगत पीडब्लूडी के अधिशासी
अभियन्ताओं को निर्देश दिया कि बाराबंकी, फतेहपुर, सूरतगंज एवं अन्य
कस्बांे, स्थानों से महादेवा को जुड़ने वाले सड़क मार्ग को पूरी तरह
दुरुस्त कराया जाये, जिससे महादेवा में जलाभिषेक करने हेतु आने वाले
श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होने जिला पंचायत, जल निगम, सिंचाई,
पंचायतराज, नगर निकाय, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के
अधिकारियों को निर्देश दिया कि महादेवा मेले में उनके विभाग को जो
दायित्व निर्धारित किये गये है, उन्हें समय से व्यवस्थित ढंग से
सुनिश्चित कर लिया जाये। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए
पीडब्लूडी को बैरीकेटिंग लगाने के निर्देश दिये गये है। जिला पंचायत
द्वारा मेला परिसर एवं आस-पास प्रकाश की व्यवस्था कराई जायेगी। मेला
परिसर स्थित दोनों तालाबों पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था होगी। बाढ़ खण्ड
तालाब की बैरीकेटिंग और नलकूप विभाग तालाब में पर्याप्त मात्रा में पानी
उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। जिलाधिकारी ने तालाब की समुचित सफाई कराने के
निर्देश दिए है। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि तालाब पर स्थानीय
गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित रखेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी सावन मेले
के दौरान बाराबंकी, मसौली और रामनगर में पूरे समय एम्बुलेंस की व्यवस्था
सुनिश्चित करंेगे। इस अवसर पर एएसपी उत्तरी, एएसपी दक्षिणी, उपजिलाधिकारी
रामनगर, सीएमओ, अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं मेला की व्यवस्था से जुड़े
गणमान्य लोग मौजूद थे।