aajtaktimes

एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ मारपीट का मामला, भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन,

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के
पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करके एक
ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा। गौरतलब हो कि एक पखवारा पूर्व एबीवीपी
संयोजक को सपा विधायक सुरेश यादव के भतीजे प्रिंस यादव और उनके साथियों
ने मारपीट करके लूटपाट की थी। पुलिस ने उसका मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।
लेकिन घटना के एक पखवारा बाद भी कोतवाली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की
बात तो दूर रही। प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने की
जहमत तक नही उठायी। इसका यह असर हुआ कि पीड़ित परिवार को सपा विधायक के
खास चहेते लोगों ने मोबाइल फोन से और संदेश भिजवा करके यह धमकी देने लगे
कि केश वापस ले लो वरना अंजाम बुरा होगा। इसी मुद्दे को लेकर आज भाजपा
कार्यकर्ताओं और एबीवीपी पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के
सामने प्रदर्शन करने के बाद एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन
में कहा गया है कि जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गयी
है। कोतवाी पुलिस ने सत्तापक्ष के नेताओं के इशारों पर नाचना शुरु कर
दिया है। उन्होने यह चेतावनी दी कि अगर ईद पर्व तक आरोपी विधायक के भतीजे
और उनके साथियों की गिरफ्तारी नही की गयी तो डीएम कार्यालय के सामने सभी
कार्यकर्ता अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर मुख्य रुप से
आकाश पटेल, मानस भूषण राम त्रिपाठी, अजय भानु पटेल, उमेश यादव, आशुतोष
पाठक, सौरभ शर्मा, अनिकेश पटेल, जशवंत यादव, विशाल यादव, धीरेन्द्र
मौर्य, प्रेम प्रकाश, अग्निहरी, विशाल शुक्ला सहित सैकड़ो कार्यकर्ता
मौजूद थे।

Related

UP 7430558672972691247

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item