aajtaktimes

सीवर के पानी से आवास विकास कालोनी के नागरिक हल्कान

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर की आवास विकास कालोनी इस समय दो पाटों के बीच में पिसकर रह
गयी है। यहां पर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। जल निकासी के लिये बनायी
गयी सीवरलाइन खराब हो गयी है और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया है।
जिससे यहां का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। कालोनी वासी के
सामने यह दुविधा है कि जब इसकी शिकायत नगर पालिका अध्यक्ष से करते हैं तो
उनका कहना होता है कि तुम्हारा मोहल्ला ग्राम पंचायत ओबरी में आता है और
जब ओबरी में प्रधान से शिकायत की जाती है तो वहां से यह फरमान होता है कि
तुम्हारा मोहल्ला मेरी ग्राम पंचायत से कट चुका है। अब वह नगर पालिका में
शामिल हो गया है। जानकारी के अनुसार, बाराबंकी शहर की सबसे क्रीम कालोनी
में आवास विकास का नाम आता है। इस कालोनी में हर वर्ग के लोग निवासी करते
हैं। लेकिन जब से यह फरमान जारी हुआ कि आवास विकास कालोनी नगर पालिका में
जुड़ने वाली है। उसके बाद से ही कालोनीवासियों के लिये जैसे मुसीबत आ गयी
हो। वर्तमान समय में आवास विकास कालोनी के सेक्टर-5 में जल निकासी के
लिये बनायी गयी सीवरलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है और सीवर लाइन का गंदा
पानी मोहल्ले के रहने वाले सहजराम यादव, संतोष कुमार, सोनपाल यादव, दीपक
भारती, रामगोपाल, एसबी सिंह, रुपेश पासवान, सर्वेश वर्मा, हरिश्चन्द्र
आदि लोगों के घरो में सीवर का गंदा पानी बह रहा है। पिछले दो माह से इस
मोहल्ले के लोग सीवर के गंदे पानी से परेशान हो गये हैं। इन लोगों ने कई
बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान
नही दिया। मोहल्ले के निवासी आदित्य यादव ने बताया कि वर्तमान समय में
आवास विकास कालोनी के सेक्टर-5 मोहल्ले में शायद ही ऐसा कोई घर हो जहां
के लोग बीमार न हो गये हों। उन्होने आगे बताया कि अगर यही आलम रहा तो
पूरे मोहल्ले में महामारी फैल जायेगी। आदित्य यादव ने जिलाधिकारी को पत्र
भेजकर तत्काल सीवर लाइन साफ कराने की मांग की है।
सुरेश ने किया वादा
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव जब चार दिन पूर्व रात्रि को आवास विकास
कालोनी में जनसम्पर्क करने गये थे तो कालोनी वासियों ने उनको हाथों हाथ
लिया और जब कालोनी वासियों ने सीवर लाइन की समस्या बतायी तो उन्होने वादा
किया कि एक सप्ताह के अन्दर सीवर लाइन को पूरी तरह से साफ कर दिया जायेगा
और तुम लोगों को इस समस्या से निजात दिला दूंगा। उन्होने सेक्टर-5 में
बने पार्क में चहार दीवारी के निर्माण की भी घोषणा की। चार दिन बीत चुके
हैं लेकिन अभी तक सीवर की गंदगी की समस्या बनी हुई है।

Related

UP 5603338818902000928

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item