सांसद ने वितरित किये उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_38.html
बाराबंकी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत आज सोमवार को नगर
पालिका परिषद् सभागार में भाजपा संासद प्रियंका सिंह रावत ने चयनित
लाभार्थियों को निशुक्ल गैस कनेक्शन बांटे। कुशमेश गैस सर्विस, नारायन
गैस सर्विस, बाराबंकी गैस एजेन्सी, सर्वोत्तम गैस एजेन्सी, ले. कर्नल
एससी चौधरी गैस एजेन्सी, अमित गैस एजेन्सी तथा जैदपुर गैस एजेन्सी द्वारा
आयोजित निशुक्ल गैस कनेक्शन वितरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप
में उपस्थित सांसद प्रियंका सिंह रावत ने लाभार्थियों को सम्बोधित करते
हुये कहा देश के सर्व लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो
वर्ष के अल्प कार्यकाल पूर्ण होते देश में 52 कल्याणकारी योजनाओं को लागू
किया है। जिसमें जनधन बीमा योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सबसे
लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने उपस्थित सैकड़ों माताओं एवं बहनों को गुजरे
जमाने की याद दिलाते हुये बताया। उस समय गरीब घरों में लकड़ी से चूल्हा
जलाकर खाना बनाते समय किस प्रकार धुएं से आंसू बह जाया करते थे।
प्रधानमंत्री जी ने इसकी कल्पना की होगी तभी गरीबों के लिये निशुल्क गैस
कनेक्शन देने वाली उज्जवला योजना का निर्माण किया होगा। इन सातों गैस
एजेन्सी में 800 से भी ज्यादा लाभार्थी चयनित किये गये थे। जिनको
प्रियंका सिंह रावत के कर-कमलों द्वारा निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कराया
गया। लाभार्थी गैस कनेक्शन पाकर खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम में विशिष्ठ
अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, नगर पालिका
परिषद् अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह ने
भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी देवेन्द्र
प्राताप सिंह ”ज्ञानू“ ने किया। इस अवसर पर संासद के मुख्य प्रतिनिध रमेश
चन्द्रा, सांसद मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा, व्यापार मण्डल के नीरज
गुप्ता, पेट्रोलियम के जोनल अधिकरी वीवी सिंह, कपिल कुशमेश, विवेक
बाजपेयी, चन्दना गुप्ता, शालिनी चौधरी, अनिल कुमार वर्मा, शशांक कुशमेश,
मनोज शुक्ला, श्याम प्रकाश गुप्ता, श्रीश शंकर शुक्ला, अशीष निगम,
जितेन्द्र नाथ पाठक, सतीश शर्मा, अवध रास्तोगी, दिनेश तिवारी, चन्द्र
प्रकाश गुप्ता सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

