aajtaktimes

किसानों की सच्ची हम दर्द है सपा: सुरेश

बाराबंकी। किसानों की असली हमदर्द है समाजवादी सरकार किसानों की हर सम्भव
सहायता उपलब्ध करा रही है समाजवादी सरकार क्योंकि सपा मुखिया ही एक किसान
परिवार से ताल्लूक रखते है और उन्होंने किसान को बहुत ही करी से देखा है।
इस लिए किसानों का दर्द वह बखूबी जानते है। उक्त विचार विधानसभा सदर के
अन्तर्गत ग्राम भिटौलीकला निवासी रिन्की पत्नी राज कुमार को आम आदमी बीमा
योजना के तहत सहायता राशि की चेक देने के उपरान्त सदर विधायक धर्मराज
सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को
उन्नत प्रजाति के बीच तथा प्रचुर मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराये जा रहे
है। सरकारी सरकारी साधनों से सिचाई की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है।
किसानों के कर्ज माफ किये गये हैं और उन्हें दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध
कराया जा रहा है। पिछले दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित
किसानों को बड़े पैमाने पर मद्द उपलब्ध कराई गई। राज्य सरकार पूरे देश मे
किसानों का हित सर्वोपरि है। किसानों से जुड़े मुद्दों पर और अधिक
गम्भीरता से फोकस करने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष को किसान वर्ष के तौर
पर मनाया जा रहा है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से लल्लू यादव, मुइनुद्दीन,
वीरेन्द्र प्रताप सिंह, मो. रिजवान संजय, नन्हें लाल यादव, संजय मिश्रा,
कैलाश यादव, कृष्ण कुमार यादव, बलराम यादव, कमलेश यादव, गुड्डू यादव,
दीपक गुप्ता, मो. शकील, सरफराज हुसैन समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 7686341844267173166

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item