aajtaktimes

अनाथालय समारोह का उद्घाटन

बाराबंकी। तहसील फतेहपुर इसरौली चौकी स्थित पारिजात आईटीआई मे रोजा
इफ्तार एवं क्षेत्र के प्रथम स्ववित्तपोषित वृद्वा आश्रम एवं अनाथालय का
उदघाटन समारोह आयोजित किया गया। समाजसेवी नदीम सिद्दीकी द्वारा बनवाये
गये पारिजात वुद्वा आश्रम एवं अनाथालय का उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि
राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने
अपने सम्बोधन मे समाजसेवी नदीम सिददीकी द्वारा किये जा रहे सामाजिक
कार्यो की प्रशंसा की एवं मुबारकबाद दी। कार्यक्रम का संचालन फहीम
सिददीकी ने किया। पारिजात वुद्वा आश्रम एवं अनाथालय के बारे मे विस्तार
से बताते हुए नदीम सिददीकी ने बताया कि हयूमन वेलफेयर सोसायटी के संचालन
मे चलने वाली संस्था मे निराश्रित वुद्व एवं बच्चों को निःशुल्क भोजन
कपडा एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी एवं रहने वाले बच्चों की
हाईस्कूल तक की शिक्षा व्यवस्था संस्था द्वारा की जायेगी। परिसर मे रसोई
घर विश्राम कक्ष एवं मनोरंजन कक्ष के साथ साथ आश्रम मे रहने वाले वृद्व
एवं बच्चों के लिए प्रार्थना घर एवं इबादतगाह की अलग अलग व्यवस्था की गई
है ताकि अपनी अस्था अनुसार प्रार्थना एवं नमाज अदा कर सके। वृद्वा आश्रम
मे प्रथम व्यक्ति के रुप मे लाल जी वर्मा को पुनिया जी ने माला पहनाकर
स्वागत किया। उदघाटन समारोह के बाद आयोजित दावत ऐ इफतार मे हजारों लोग
सम्मिलित हुए। इस मौके पर देश मे अमन और शान्ति कायम रहने की दुआ की गई।
कार्यक्रम मे मुख्यरुप से अशोक डा. गौतम वर्मा, डा. जमालुददीन, अधिवक्ता
हिसाल बारी किदवाई, शाफे जुबेरी,दानिश सिददीकी, फराज अहमद खान, फैज
अब्बासी, निजामुददीन, अशुतोष वर्मा, अशीष यादव, अजहर नईमी, प्रवीन वर्मा,
राहिल खां आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 6664716254691059888

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item