aajtaktimes

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने किया ग्राम कबीरपुर का दौरा

बाराबंकी। प्रदेश की सपा सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। कानून
व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रह गयी है। सपा के गुण्डे आये दिन किसी न
किसी गरीब व्यक्ति को प्रताड़ित करके अपनी हनक जमा रहे हैं। उक्त बात
नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर में ग्राम उदय से भारत उदय के
कार्यक्रम मंे भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय
अध्यक्ष राजा कासिम ने व्यक्त किया। उन्होने  कहा कि जब से देश में मोदी
सरकार बनी है। उसके बाद से केन्द्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं की
भरमार कर दी है। जिसमें किसान बीमा, मुद्रा बैंक, उज्जवल योजना, शिवकन्या
समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और 18 हजार
गांव को रोशन करने के लिये विद्युतीकरण योजना भी केन्द्र सरकार की देन
है। श्री कासिम ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक भाईयों के लिये केन्द्र सरकार
ने नई रोशनी योजना, उस्ताद योजना व नई मंजिल योजना लागू की गयी है।
उन्होने कहा कि वर्ष 2012 में सपा मुखिया मुलायम सिंह व उनके छोटे भाई
शिवपाल सिंह यादव ने बाहुबली डीपी यादव को पार्टी में ले लिया था। लेकिन
उसके बाद अखिलेश यादव के विरोध के कारण उनको बाहर का रास्ता दिखाया गया।
इसी तरह कौमी एकता दल का भी पहले सपा में विलय हुआ और उसके बाद
मुख्यमंत्री के विरोध के कारण विलय कार्यक्रम ही बेकार हो गया। उन्होने
कहा कि सपा के इस षड़यंत्र को प्रदेश की जनता पूरी तरह से जान पहचान गयी
है। इसलिये उनका जादू आगामी विधानसभा चुनाव में नही चलेगा। इस कार्यक्रम
में प्रमुख रुप से फारुक अंसारी, फराज हुसैन, राम अवतार, टीकाराम,
सियाराम, राम कैलाश, रामनाथ गौतम, बदलू गौतम, परशुराम यादव, फजल हुसैन,
नियामत रसूल सहित सैकड़ो महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related

UP 120291766839720638

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item