चोरों का आतंक तीन घरों में लाखों का उड़ाया माल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_69.html
सिद्धौर,बाराबंकी। असन्द्रा थाने से सम्बद्ध चौकी दिलावलपुर पुलिस की
निष्क्रियता के चलते क्षेत्र में सक्रिय चोर बीती रात एक ही गांव के तीन
घरों से करीब एक कुन्तल मेंथा आयल व नगदी समेत लाखों का माल बटोर ले गए।
पुलिसिया कार्रवाई इस बार भी सिर्फ मौका मुआयना तक ही सीमित रही। एक ही
रात चोरी की हुई इन तीन वारदातों से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
चोरी की ये वारदातें चौकी क्षेत्र के गोड़ियन पुरवा मजरे बेलपुर की है।
पुलिसिया चौकसी को धता बताते हुए बीती रात चोर गांव के धर्मराज के यहां आ
पहुंचे। मकान के भीतर दाखिल हुए चोर करीब 50 किग्रा मेंथा आयल नगदी व
जेवर बटोर कर पड़ोसी प्रहलाद के यहां जा धमके। यहां भी चोर 50 किग्रा
मेंथा आयल नगदी व कपड़े उठा ले गए। दो घटनाओं को अन्जाम देने के बाद बेखौफ
चोरो ने भगौती के घर को अपना अगला निशाना बनाया। भगौती के घर से भी चोर
10 किग्रा मेंथा आयल व नगदी उठा ले गए। घटना के समय तीनो परिवारों के लोग
सोये हुए थे। आज सुबह घटना की जानकारी होने पर कोहराम मच गया। चोरी की इन
तीन वारदातो से सहमे ग्रामीणो ने तत्काल इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी।
सूचना पाकर पुलिसकर्मी मौके पर गए और मुआयनाकर वापस लौट आए। पुलिस ने
हमेशा की तरह अपराध कम दर्शाने के चक्कर में इन घटनाओं की भी प्राथमिकी
नही दर्ज की।