बहू-बेटियों के प्रति सफेदपोशों की बदजुबानिया बर्दाशत नहीं: अरविंद सिंह राजा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_412.html
🌕 दयाशंकर सिंह की पत्नी व बेटी को न्याय दिलाने के लिये सड़क पर उतरे अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के लोग
असगर नकी
सुल्तानपुर । भाजपा बनाम बसपा की राजनैतिक लड़ाई अब इन दोनों ही तक सीमित नहीं रही बल्कि ओछी राजनीति के तहत गैर मरियादित टिप्पणी के मामले में अब समाज का पढ़ा लिखा तबका मैदान में आ गया है, इसी क्रम में आज अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के सदस्य एवं दीवानी न्यायालय में क्रिम्नल्स के जाने-मानें वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द सिंह राजा की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन के लिए क्षत्रीयो का एक पूरा जत्था लखनऊ के लिये रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व ख़ास बातचीत में अधिवक्ता श्री राजा ने कहा कि सफेदपोश एक-दूसरे बदजुबानिया करते हुए इस हद आगे बढ़ गये हैं कि अब इनकी घिनौनी राजनीतिक जुबान का निशाना समाज की बहू-बेटिया बन गई हैं, ऐसे में इनके सम्मान के लिये आर-पार की लड़ाई लाड़ी जायेगी, श्री राजा ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने दयाशंकर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया उसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राम अचल राजभर समेत पार्टी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करें।
उन्होंने कहा कि मैं दयाशंकर सिंह की कोई सिफारिश नही करने जा रहा हूँ बल्कि उनकी पत्नी स्वाती सिंह और उनकी बच्ची के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी पर न्याय की लड़ाई लड़ने जा रहा हूं, बताते चले की यहां से जाने वाला क्षत्रीयो का ये काफिला राजधानी लखनऊ के जीपीओ पर जमा होगा।