aajtaktimes

भदोही में स्कूल वैन ट्रेन से टकराई 8 बच्चों की मौत,कई की हालत गंभीर,कोहराम

रमेश मौर्य
भदोही । आज की सुबह एक बड़ी दर्दनाक खबर से हुई है ।उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को तड़के एक दर्दनाक हादसे में 8 स्कूली बच्चों  की मौत हो गई ।जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल घायल हैं। ये हादसा उस वक़्त हुआ जब शहर के टेंडर हार्ट इंग्लिश स्कूल की बस एक मानवरहित रेलवे क्रासिंग को पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन और बस की ज़ोरदार टक्कर में सात बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं ।उन्हें इलाज के लिए बनारस भेजा गया है।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ये हादसा वाराणसी ---इलाहाबाद रेलखण्ड पर औराई थाना क्षेत्र के मेघी पुर (कय्यरमऊ )मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर हुआ। हादसे के वक्त बस में 19 बच्चे सवार थे। जिनमे 8 की मौके पर ही मौत हो गयी।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि  इस क्रॉसिंग पर रेलवे ने ठेके पर एक गैंगमैन की ड्यूटी लगाई हुई है। गैंगमैन ड्यूटी पर मुस्तैद था ।उसने ड्राइवर को रुकने का इशारा भी किया था। लेकिन चालक कान में ईयरफोन लगाए था। जिससे गेटमैन की आवाज़ उसने नहीं सुनी जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। सभी बच्चे एक ही गांव के बताये जा रहे है।  दर्दनाक हादसे की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी के बीएचयू और पंडित दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी स्थानीय पुलिस व ज़िले के डीएम एसपी मौके पर पहुंचे ।घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने कई वाहनों में आग लगा दी।

Related

UPDATE 585393527769723868

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item