aajtaktimes

डीएम ने विनियमित क्षेत्र कार्यालय का किया शिलान्यास

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने सोमवार को नगर के लाइन बाजार में स्थित फेजर स्कूल के पास विनियमित क्षेत्र कार्यालय (मास्टर प्लान) का शिलान्यास किया। मालूम हो कि मण्डलायुक्त वाराणसी द्वारा बीते 24 जून को 79.71 लाख रूपया स्वीकृत किया गया था जिसका कार्यदायी संस्था डूडा है। इस बाबत एमपी सिंह पीओ डूडा ने बताया कि इस कार्यालय का 4 माह में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके लिये बजट 3985500 रूपया प्राप्त हो गया है जिसमें 4 कमरे, 1 हाल एवं 1 रिकार्ड रूम रहेगा। यह भवन दो मंजिला बनेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकान्त त्रिपाठी, सहायक पीओ डूडा आरपी यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Related

UP 5638088508533662652

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item