कठिन परिश्रम करने से कुछ भी नामुमकिन नहीं: संध्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_195.html
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा अवर अधीनस्थ
सेवा-1(सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक 2015 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ।
जिसके अन्तर्गत जिले की दो बेटियों ने सूबे में नाम रोशन किया। नगर के
मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी कैलाश बिहारी कुरील की पुत्री संध्या
कुरील ने इस परीक्षा में अपर जिला सूचना अधिकारी पद पर सफलता हासिल की।
एक किसान परिवार की बेटी संध्या कुरील ने जहां अपने माता-पिता, परिजनों व
शैक्षिणिक संस्था का नाम किया। वहीं गं्राम मसूदपुर, श्रीराम कुटीर बंकी
निवासी नरेन्द्र प्रसाद वर्मा की पुत्री आरती वर्मा ने भी अवर अधीनस्थ
सेवा-1 परीक्षा में उत्तीर्ण होकर जनपद का मान बढ़ाया है। अपर जिला सूचना
अधिकारी पद पर चयनित संध्या कुरील बताती है कि कठिन परिश्रम करने से कुछ
भी नामुमकिन नहीं है। युवाओं को अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाना चाहिए।
तभी उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन
आयोग में चयनित होने पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं मित्रों ने खुशी का
इजहार किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर के देवां रोड स्थित आनंद नगर
में शिक्षक नितिन जायसवाल द्वारा संचालित विद्या आई.सी.एस कोचिंग ने
सफलता में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
