सपा की झण्डा बुलंदी में छात्रसभा ने दी जानकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_852.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी छात्र सभा ने धनोखर चौराहा से नाका सतरिख, दूध मंडी,
खोया मंडी तक पैदल मार्च करके समाजवादी पार्टी द्वारा संचालित विभिन्न
योजनाओं की बुकलेट के माध्यम से प्रचारित किया। इस अवसर पर जिला सचिव
छात्रसभा अरूण कुमार यादव ने कहा विपक्ष आपसी सौहार्द बिगाडने का प्रयास
व फर्जी मुद्दों पर उप्र की जनता को बरगलाने का कार्य कर रही है क्योंकि
उन्हें पता है कि समाजवादी पार्टी के युवा बेदाग छवि हरदिल अजीज व उत्तर
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चार सालों में जो विकास किया है।
उसका इनके पास कोई जवाब नहीं है। 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ
जुमलेबाज लोगों ने प्रदेश की भोली भाली जनता को अपने जाल में फंसा लिया
था। पर उप्र की जनता सब समझ चुकी है कि कौन विकास कर रहा है कौन जुमले
बाँट रहा है और तो और विरोधी अखिलेश जी से इतने सहमे है कि एक पार्टी के
लोग चुनाव से पहले ही मैदान छोड़कर अपनी साख बचाने के प्रयास मे इधर उधर
भाग रहे है। हद तो यहां तक हो गयी है कि महिलाओ के ऊपर भी विरोधी पार्टी
के लोग अमर्यदित टिपप्णी कर रहे है, समाजवादी पार्टी इसका कडे शब्दो मे
विरोध करती है। इस अवसर पर अरूण कुमार यादव, बृजेश रावत बब्लू, राजेश
कश्यप, सुधीर यादव, नयाबुल हसन, राहुल यादव आशू, अवधेश रावत, सूर्यप्रकाश
प्रजापति, सुधा यादव संदीप यादव, बृजेश यादव, अमित, जितेन्द्र, ललित,
राजेश यादव, दीपक, नीरज, अरविन्द यादव आदि छात्रसभा कार्यकर्ता व पार्टी
के लोग मौजूद रहे।

