विवादित जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_314.html
जैदपुर बाराबंकी। दबंगों द्वारा जबरन खेत की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर
दो पक्ष आमने सामने आ गये। न्यायालय में विचारधीन विवादित जमीन पर
ट्रैक्टर से जोताई के दौरान महिलाओं से विवाद होते देख पुलिस जोताई
रोकवाकर न्यायालय के फैसले को आने के बाद कब्जा करने की सलाह देकर मामला
शान्त कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा जैदपुर के मोहल्ला
मुतफर्रिक आबादी भानमऊ रोड पर कर्बला के निकट स्थित गाटा सं. 1880 व 1446
तथा 1885 को लेकर असगर अली पुत्र गरीबे व उनके भाइयों मो. शफी व मुन्ना
पुत्रगण गरीबे के बीच बटवारे का विवाद चल रहा था। जिसमें दोनों पक्षों के
बीच काफी साल पूर्व न्यायालय में सुलह हो गया था। जिसमें भूमि सं. 1880
रकबा 1 बिघा 12 बिसवा मो. शफी व मुन्ना को मिली थी तथा भूमि स0 1446 16
बिस्वा 16 बिस्वानसी एवं भूमि सं. 1885 रक्बा 1 बिघा 6 बिस्वा 12
बिस्वानसी असगर अली को मिला था। आर्थिक स्थित सही न होने के चलते शफी व
मुन्ना अपने हिस्से की जमीन को अपने नाम खेतौनी पर दर्ज न करा सके और
उक्त भूमि उनके बडे़ भाई असगर अली के नाम दर्ज रही जबकि उक्त भूमि पर शफी
व मुन्ना का कब्जा चला आ रहा था। असगर अली की मृत्यु कें बाद उक्त सारी
भूमि उनकी पुत्री अजमतुन्निशा पत्नी मो. रफी के नाम दर्ज हो गयी। कुछ
दिनों पूर्व अजमतुन्निषा पत्नी मो रफी ने उक्त सारी जमीन को बेचने का
एगरिमेंट रामपुर निवासी कुछ दबंग लोगों के नाम पर कर दिया। एगरिमेंट के
बाद ये दबंग लोगों ने पहंुचकर जमीन पर कब्जा करने हेतु शफी व मुन्ना की
जमीन पर लग रहे धान को लगाने से रोक दिया। जिस पर उक्त लोग थाने गये जहॉ
दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद पुलिस ने दोनो पक्षों को न्ययालय के
आदेश लाने के बाद जिसके पक्ष में आदेश होगा उसको भूमि पर कब्जा मिलने की
बात कहकर दोनो पक्षों को भूमि पर जाने से रोक दिया था। आज सुबह एगरिमेंट
कराने वाले उक्त दबंग लोग अपने दर्जनों साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर
उक्त भूमि पर कब्जा करने पहुंचे जब इस बात की जानकारी दूसरे पक्ष को हुयी
तो दूसरे पक्ष की महिलाओं सहित परिवार के लोग मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर
के आगे लेट गये। सूचना मिलने पहुंचे कस्बे के सिपाहियों ने कब्जा करने से
मना कर मामले को शान्त कराया। जबकि पीड़ित पक्ष ने बताया कि जबरन कब्जा
करने वाले इन दबंगों से हमारे परिवार की जान का खतरा है। इस संबन्ध में
थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि उक्त मामले में खेतौनी आदि की
जॉच करवाकर लेखपाल से जानकारी कर मामले का निस्तारण किया जायेगा।

