aajtaktimes

सदर विधायक ने किया इण्टरलाकिंग मार्ग का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश के नगरीय क्षेत्र में समाजवादी सरकार ने बहुत से विकास
कार्य कराये, जो पिछली सरकारों में कभी नही हुआ। समाजवादी सरकार नगरीय
क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बहुत तेजी के साथ विकास
कार्य करा रही है। यह सब उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
की ही देन है। उक्त विचार शहर के नगरीय क्षेत्र के लखपेड़ाबाग, जलालपुर,
गयासनगर, ओबरी में डूडा द्वारा निर्मित लगभग डेढ करोड़ की लागत से बनी
इण्टरलाकिंग मार्गों का उद्घाटन करने के पश्चात सदर विधायक धर्मराज सिंह
उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित लोगों में व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे
कहां कि प्रदेश सरकार गरीबों के के उत्थान के लिए कटिबद्ध है और वह उनके
हित में अनेक विकास योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। सरकार गरीबों को
विकास का लाभ दिलवाने के लिए सारे प्रयास कर रही है। वर्तमान सरकार ने
ऐसी नीतियां एवं कार्यक्रम लागू किये हैं, जिनसे गरीब लोग सबसे ज्यादा
लाभान्वित होंगे। वर्ष 2012 में सत्ता में आने के बाद से प्रदेश की
समाजवादी सरकार लगातार गरीबों के हक में निर्णय ले रही है और उन्हें हर
प्रकार से लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। समाज के दबे-कुचले वर्गों,
वंचितों, शोषितों का विकास किये बगैर प्रदेश का विकास असम्भव है। इस अवसर
पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी डूडा शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक
अधिकारी डूडा, राजीव भटनागर, सदर विधायक प्रतिनिधि मो0 रिजवान संजय,
विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, गुड्डू यादव, संजय मिश्रा, समीम
फन्ने, खुशीराम यादव एडवोकेट, शौभन यादव प्रधान, नन्हेंलाल यादव प्रधान,
कैलाश यादव प्रधान, जमनेश कनौजिया, प्रदीप यादव, राकेश यादव, रिन्कू
विश्वकर्मा, राहुल गुप्ता, अभिषेख सिंह, गुड्डू यादव पल्हरी, संदीप सोनी,
प्रशान्त शर्मा, रंजीत यादव, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 3901539491622109233

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item