बाराबंकी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_438.html
बाराबंकी। शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहा है कि शिवसेना
बाराबंकी जनपद की छहों विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
शिवसेना ने विधानसभा दरियाबाद, रामनगर, जैदपुर के प्रत्याशियों का चयन कर
लिया है। इसके अतिरिक्त अन्य विधान सभा क्षेत्रों में सम्भावित योग्य
उम्मीदावार तलाशे जा रहें हैं। शिवसेना प्रत्याशियों की घोषणा राष्ट्रीय
नेतृत्व के द्वारा की जायेगी। इसके अतिरिक्त किसी अन्य को प्रत्याशी
घोेषित करने का अधिकार नहीं है। यदि कोई खुद को प्रत्याशी बताता है या
प्रत्याशी घोषित करता है तो व सरासर धोखा व झूठ है। जिले स्तर से सिर्फ
प्रत्याशियों के नामों का अनुमोदन कर प्रदेश व राष्ट्रीय व प्रदेश
नेतृत्व को भेजने का आदेश दिया गया है। श्री विद्रोही आज नगर पंचायत
फतेहपुर के मीठी माता मन्दिर परिसर में शिवसेना तहसील फतेहपुर के प्रमुख
डा0 राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा आयोजित शिवसैनिकों की बैठक को सम्बोधित
कर रहे थे। श्री विद्रोही ने डा0 विश्वकर्मा को अतिशीघ्र फतेहपुर नगर व
फतहेपुर की अन्य ब्लॉकों में कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिये।
ताकि विधान सभा कुर्सी क्षेत्र में शिवसेना के पक्ष में माहौल तैयार किया
जा सके। इस बैठक में प्रमुख रूप से फतेहपुर तहसील से डा0 राजकुमार
विश्वकर्मा, बादल गुप्ता, देवेन्द्र कुमार वर्मा, राजकुमार सिंह, दिलीप
कुमार, विवेक जोशी, अनमोल वर्मा, अंकित सोनी, उदय चन्द्र समेत दर्जनों
शिवसैनिक उपस्थित थे।