aajtaktimes

तीरंदाजी में सीतापुर के रवीन्द्र ने मारी बाजी

बाराबंकी। 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी के तत्वाधान में चतुर्थ अन्तर
वाहिनी पीएसी मध्य जोन आर्चरी प्रतियोगिता वर्ष 2016 के  आयोजन के दूसरे
दिन 50 मीटर स्पर्धा में 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के रवीन्द्र पाल ने
117 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सीतापुर की ही द्वितीय
वाहिनी के राहुल मणि ने 111 अंको के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा
सीतापुर की ही 27वीं वाहिनी पीएसी के अखिलेश श्रीवास्तव को 97 अंकों के
साथ तृतीय स्थान मिला।  उपसेनानायक श्री एन0पी0सिंह ने कहॉ कि
प्रतियोगिता में कुल 09 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जिसमें 02वीं वाहिनी
पीएसी सीतापुर, 08वीं वाहिनी पीएसी बरेली, 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी,
11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, 30वीं वाहिनी
पीएसी गोण्डा, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ एवं 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की
टीमे आयी थी आयोजक सेनानायक श्री शिव शंकर सिंह ने कहॉ कि विजेता
खिलाडियों व टीमों को शनिवार दिनांक 30.07.2016 को सम्मानित किया जायेगा।
जिला तीरदाजी संघ बाराबंकी के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने आयी हुई समस्त टीमों
को बधाई दी। इस मौके पर सहायक सेनानायक श्री नरेन्द्र कुमार मिश्र,
शूटिंग डायरेक्टर राष्ट्रीय खिलाड़ी आनन्द कुमार वर्मा, विपिन कुमार
वर्मा, स्कोरर सुधा गुप्ता, टारगेट जज प्रशान्त कुमार वर्मा, आशीष कुमार
मिश्रा, वशंराज आदि लोग मौजूद थे।

Related

UP 4522832190849910247

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item