परिचालकों को सम्मानित करेंगे एमडी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/07/blog-post_713.html
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंध निदेशक आशीष गोयल
आज बाराबंकी डिपो के दो परिचालकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए
राजधानी में सम्मानित करेंगे। बाराबंकी डिपो के परिचालक बलराम द्विवेदी
और शिवाम्बुकर पाण्डेय को ईमानदारी और साहस भरे कार्यों के लिए सम्मानित
किया जायेगा। बीती एक जून को बस संख्या यूपी 41 टी 3183 पर परिचालन कार्य
करते समय परिचालक बलराम द्विवेदी ने बड़ी ही वीरता और साहस के साथ बस के
अंदर लूटपाट करने का प्रयास कर रहे बदमाशों से भिड़ गये और पुलिस के हवाले
कर दिया। बीती 04 जून को बस संख्या यूपी 41 टी 4773 पर परिचालन कार्य
करते हुए परिचालक शिवाम्बुकर पाण्डेय ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक
महिला यात्री का जेवरों से भरा थैला फोन कर उसे वापस किया। थैले में करीब
50 हजार कीमत के जेवरात और 10 हजार रूपये का अन्य सामान था। इतना ही
नहीं, परिवहन विभाग द्वारा दो परिचालकों को अत्यधिक परिश्रम कर विभाग की
आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2015-16 में सम्मानित भी किया जा चुका है। जिसमें
परिचालक अनुराग निगम ने 55 हजार 625 किलोमीटर की वर्ष 2015-16 में संचालक
कर 10 लाख 68 हजार 210 रूपये निगम कोष में जमा किये। जबकि साहसी एवं
निर्भीक परिचालक बलराम द्विवेदी ने सर्वाधिक 69 हजार 747 किलोमीटर की
यात्रा का संचालन करते हुए 11 लाख 07 हजार 611 रूपये की आय निगम कोष में
जमा की। सर्वश्रेष्ठ कार्य संपादन के लिए बीती 22 जुलाई को राजधानी के
गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय कार्यशाला में दोनों को सम्मानित भी किया जा
चुका है।